भरूच में छावा देख जोश में आए शख्स ने फाड़ दिया थियेटर का पर्दा
भरूच: विक्की कौशल की फिल्म छावा छत्रपति संभाजी महाराज और येसूबाई के किरदार पर आधारित है। फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी और वीरता को दिखाया गया है। फिल्म जोश से भरी हुई है। फिल्म ने 5 दिन में 165 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। फिल्म से जुड़ा ताजा मामला सामने आया है, एक शख्स ने फिल्म देखते हुए जोश में आकर थिएटर की स्क्रीन ही फाड़ दी है। आइए जानते हैं क्या है मामलाम और कहां ये घटना हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के भरूच में मौजूद आर के सिनेमा में छावा का आखिरी शो शुरू हुआ था। 10:45 पर शुरू हुए इस शो में जब फिल्म के क्लाइमेक्स में मराठा और मुगल की लड़ाई का सीन दिखाया जा रहा था, तब एक व्यक्ति ने भावुक होकर फिल्म की स्क्रीन ही फाड़ दी। वह तोड़फोड़ करता रहा जब तक सिनेमा घर के कर्मचारियों ने उसे पड़कर बाहर नहीं निकला। फिल्म देख रहे दर्शकों ने बताया कि फिल्म देखकर वह उत्तेजित हो गया था और इसी वजह से उसने स्क्रीन ही फाड़ दी।
ये भी पढ़ें- Chhaava Collection Day 5: छावा की कमाई हुई बजट के पार, मंगलवार को फिर दिखी दहाड़
भरूच पुलिस के मुताबिक इस घटना की जानकारी जैसे ही उन्हें मिली तो वह मौके पर पहुंचे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान जयेश वसावा के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे में था और नशे में उसने यह हरकत की है। पुलिस ने भी यह स्वीकार किया है कि फिल्म के क्लाइमेक्स को देखकर वह उत्तेजित हो उठा था और उसके बाद उसने यह हरकत की है। खबर है कि वह पोडियम पर चढ़ा और स्क्रीन फाड़ने लगा, फिलहाल शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ एक इतिहास, देशभक्ति और साहस की अनोखी कहानी है जो बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इस फिल्म में विक्की कौशल का अभिनय और उनका कौशल देखने को मिल रहा है। ‘छावा’ फिल्म की कहानी और विक्की कौशल के अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।