-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Mammootty Dulquer Salmaan Prithviraj Mourn The Death Of Malayalam Actress Lalita
ममूटी, दुलकर सलमान, पृथ्वीराज ने मलयालम अभिनेत्री ललिता के निधन पर जताया शोक
- Written By: उज्वला धारपवार

मुंबई: अभिनेता ममूटी, दुलकिर सलमान और पृथ्वीराज सुकुमारन समेत मलयालम फिल्म जगत की प्रमुख हस्तियों ने मशहूर अभिनेत्री केपीएसी ललिता के निधन पर शोक जताया है। केपीएसी ललिता का मंगलवार देर रात यहां त्रिपुनिथुरा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था। वह 74 वर्ष की थीं। दो बार की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री मलयालम फिल्म उद्योग के अत्यधिक सम्मानित सितारों में से एक थीं। केपीएसी ललिता को ‘कुट्टुकुडुंबम’, ‘कट्टाथे किलिककोडु’, ‘अमरम’, ‘शांतम’ और ‘स्नेहावीदु’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। ममूटी ने टि्वटर पर दिग्गज अभिनेत्री की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘मैंने किसी ऐसे व्यक्ति को खो दिया है जिसे मैं बहुत सम्मान देता और प्यार करता हूं। सम्मान के साथ उन यादों को साझा कर रहा हूं जिन्हें कभी नहीं भुला पाऊंगा।’’
दुलकिर सलमान (35) ने अभिनेत्री को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘‘मैंने एक सह-कलाकार के रूप में सबसे अधिक प्यार उनके लिए महसूस किया है। एक अभिनेत्री के रूप में वह करिश्माई व्यक्तित्व वाली थीं, उनकी प्रतिभा का उनकी मुस्कान के रूप वर्णन किया जा सकता है। उनके साथ काम कर मैंने बहुत कुछ सीखा है।’’ सलमान ने ललिता के साथ ‘चार्ली’ और ‘वाराणे अवश्यामुंद’ जैसी फिल्मों में काम किया है। ललिता के साथ ‘एडम जोन’, ‘अमर अकबर एंथनी’ और ‘हीरो’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके सुकुमारन ने कहा कि उनके साथ काम करना सौभाग्य की बात रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सुकुमारन ने ट्वीट किया, ‘‘ ललिता जी की आत्मा को शांति मिले! आपके साथ रूपहले पर्दे पर काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी! मैं जिन बेहतरीन कलाकारों को जानता हूं, उनमें से एक आप थीं।’’ इसके अलावा कीर्ति सुरेश और फहाद फाजिल समेत अन्य कलाकारों ने भी दिग्गज अभिनेत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। ललिता के परिवार में उनके अभिनेता-निर्देशक पुत्र सिद्धार्थ भारतन और बेटी श्रीकुट्टी हैं। उनका मलयालम फिल्मों के जाने-माने निर्देशक दिवंगत भारतन के साथ विवाह हुआ था। ललिता केरल संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष भी थीं।
Mammootty dulquer salmaan prithviraj mourn the death of malayalam actress lalita
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMआम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 08:54 PMबाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Aug 05, 2026 | 08:45 PMRussian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
Aug 05, 2026 | 08:45 PMअयोध्या में लोकसभा के बाद विधानसभा सीट पर अखिलेश की नजर, BJP को पटखनी देने का बनाया प्लान, खेला ब्राह्मण कार्ड
Aug 05, 2026 | 08:43 PM‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Aug 05, 2026 | 08:42 PMMP हाईकोर्ट से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी राहत; हलफनामे में संपत्ति छिपाने की याचिका खारिज
Aug 05, 2026 | 08:34 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














