-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Dignity Is Not Only For Women But Also For Men Kerala High Court
‘गरिमा केवल महिलाओं ही नहीं, पुरुषों की भी होती है’, जानिए केरल हाई कोर्ट ने क्यों की ऐसी टिप्पणी
- Written By: आकाश मसने
केरल उच्च न्यायालय ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि गरिमा केवल महिलाओं ही नहीं, पुरुषों की भी होती है। हाई कोर्ट ने यह टिप्पणी अभिनेता एवं निर्देशक बालचंद्र मेनन को अग्रिम जमानत देते हुए की है।

केरल उच्च न्यायालय व अभिनेता बालचंद्र मेनन (सोर्स: साेशल मीडिया)
कोच्चि: केरल उच्च न्यायालय ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि गरिमा केवल महिलाओं ही नहीं, पुरुषों की भी होती है। यह टिप्पणी न्यायमूर्ति पी वी कुन्हीकृष्णन ने अभिनेता की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए की है। वरिष्ठ अभिनेता एवं निर्देशक बालचंद्र मेनन को 2007 में एक फिल्म के शूट के दौरान एक महिला कलाकार के कथित शीलभंग के मामले में बुधवार को अग्रिम जमानत देते हुए कहा कि सिर्फ महिलाओं की नहीं, बल्कि पुरुषों का भी गौरव और उनकी भी गरिमा होती है।
न्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट जारी होने के बाद इस वर्ष सितंबर में अभिनेता बालचंद्र मेनन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मेनन ने अपनी याचिका में तर्क दिया था कि शिकायत 2007 में कथित घटना की तारीख से 17 साल बाद की गई। इसका उद्देश्य उनकी छवि खराब करना है।
17 साल बाद की शिकायत
अदालत ने कहा कि मेनन दलीलों में दम है क्योंकि यह स्वीकार्य तथ्य है कि कथित घटना 2007 में हुई थी। उसने कहा कि “यह एक स्वीकृत तथ्य है कि पीड़िता ने कथित घटना के 17 साल बाद शिकायत दर्ज कराई। यह एक स्वीकृत तथ्य है कि याचिकाकर्ता मेनन एक प्रसिद्ध कलाकार हैं। उन्होंने लगभग 40 फिल्मों का निर्देशन किया और उन्हें दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। उन्हें राष्ट्र द्वारा पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया।”
सम्बंधित ख़बरें
एक महिला के बयान के आधार पर मामला
न्यायमूर्ति कुन्हीकृष्णन ने कहा कि मौजूदा मामला एक महिला के बयान के आधार पर और वह भी 17 साल बाद दर्ज किया गया है। यह सच है कि जांच जारी है लेकिन सभी को यह याद रखना चाहिए कि गौरव और गरिमा केवल महिलाओं की ही नहीं, बल्कि पुरुषों की भी होती है।” अदालत ने कहा कि यह न्याय के हित में याचिकाकर्ता को जमानत देने का उपयुक्त मामला है।
देश की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
50 हजार रुपये के मुचलके पर किया जाएगा रिहा
न्यायालय ने मेनन को पूछताछ के लिए बुधवार से दो सप्ताह के भीतर जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि पूछताछ के बाद यदि जांच अधिकारी याचिकाकर्ता मेनन को गिरफ्तार करने का प्रस्ताव रखता है, तो उन्हें गिरफ्तार करने वाले संबंधित अधिकारी की संतुष्टि के लिए अभिनेता को 50 हजार रुपये के मुचलके और समान राशि के दो जमानतदारों पर जमानत पर रिहा किया जाएगा।
पूछताछ के लिए जांच अधिकारी के सामने होना होगा पेश
न्यायालाय ने निर्देश दिया कि अभिनेता मेनन आवश्यक पड़ने पर पूछताछ के लिए जांच अधिकारी के सामने उपस्थित होंगे और जांच में सहयोग करेंगे। साथ ही मामले के तथ्यों से परिचित किसी भी व्यक्ति को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई प्रलोभन या धमकी नहीं देंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Dignity is not only for women but also for men kerala high court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऑपरेशन टाइगर-3 से यूबीटी में हड़कंप! सांसदों के बाद अब टूटेंगे 17 विधायक और दर्जनों पार्षद? शिंदे गुट का दावा
Jun 17, 2026 | 11:12 PMED Raid On Mahesh Timber: बैंक धोखाधड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-गोवा समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी
Jun 17, 2026 | 11:12 PMक्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM‘स्ट्रीट फाइटर’ के अवतार में दिखीं ममता बनर्जी, BJP ने कसा तंज, बोली- अब ड्रोन शॉट दिखाने की हिम्मत नहीं
Jun 17, 2026 | 11:01 PM‘मेरी मां कट्टर हिंदू थीं और पिता मुसलमान’, Zeenat Aman ने अपने नाम और धर्म को लेकर किया दिलचस्प खुलासा
Jun 17, 2026 | 11:01 PMकाली पट्टी और PM का पुतला दहन; मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर महिला कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
Jun 17, 2026 | 11:00 PMसुहास शिरसाट बनाम गणेश लोखंडे! MLC चुनाव के लिए कल हाेगा मतदान, देवयानी डोणगांवकर की बगावत के बाद बदला समीकरण
Jun 17, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM
कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM














