मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल होंगे दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, पीएम मोदी ने दी खास बधाई
Mohanlal News: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को उनके बेहतरीन योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा और इसके लिए उन्हें पीएम मोदी ने भी बधाई दी है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
मोहनलाल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Mohanlal Dadasaheb Phalke Award: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को साल 2023 का प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने जा रहा है। यह घोषणा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए की। मंत्रालय ने बताया कि मोहनलाल को यह सम्मान 23 सितंबर को आयोजित होने वाले 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा।
दरअसल, मंत्रालय ने अपने पोस्ट में लिखा कि दादा साहब फाल्के पुरस्कार चयन समिति की सिफारिश पर भारत सरकार को यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मोहनलाल को यह पुरस्कार दिया जाएगा। पोस्ट में आगे कहा गया कि मोहनलाल की असाधारण सिनेमाई यात्रा ने पीढ़ियों को प्रेरित किया है। वह न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि निर्देशक और निर्माता के तौर पर भी उन्होंने भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
फैंस ने मोहनलाल को दी बधाई
इस बड़ी घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर मोहनलाल के फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। हर कोई अपने-अपने तरीके से इस उपलब्धि का जश्न मना रहा है। हालांकि, मोहनलाल पिछले चार दशकों से अधिक समय से दर्शकों को अपनी अदाकारी से मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। उन्होंने मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम किया है। अब तक अपने करियर में वह 400 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनके हर किरदार ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। दो बार उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान भी मिल चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
स्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा
मलयालम सुपरस्टार ने ऐसे की थी करियर की शुरुआत
मोहनलाल का जन्म 21 मई 1960 को केरल में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1978 में फिल्म थिरानोत्तम से की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभिनय में योगदान के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले हैं।
ये भी पढ़ें- ‘प्यार में क्या बर्दाश्त…’ राशि खन्ना ने पोस्ट कर फैंस से पूछा सवाल, जल्द इस फिल्म में दिखाएंगी दम
भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री (2001) और पद्मभूषण (2019) जैसे बड़े सम्मानों से नवाजा है। उनके फैंस उन्हें प्यार से लालजी बुलाते हैं। खास बात यह है कि साल 2009 में मोहनलाल भारतीय फिल्म उद्योग के पहले ऐसे अभिनेता बने, जिन्हें भारतीय प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक मिली। बता दें, साल 2022 में यह सम्मान दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दिया गया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
