139 हस्तियों को पद्म पुरस्कार: शारदा सिन्हा समेत 7 को पद्म विभूषण; पंकज उधास, सुशील मोदी समेत 19 को पद्म भूषण

केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री का ऐलान किया गया है। राष्ट्रपति ने सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री सहित कुल 139 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है।
139 हस्तियों को पद्म पुरस्कार: शारदा सिन्हा समेत 7 को पद्म विभूषण; पंकज उधास, सुशील मोदी समेत 19 को पद्म भूषण
139 हस्तियों को पद्म पुरस्कार: शारदा सिन्हा समेत 7 को पद्म विभूषण; पंकज उधास, सुशील मोदी समेत 19 को पद्म भूषण
Updated on

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री का ऐलान किया गया है। राष्ट्रपति ने सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री सहित कुल 139 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इसमें कला, सांस्कृति, शिक्षा व खेल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली देश व विदेश की हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

पद्म विभूषण में पाने वालों में मरणोपरांत, सुजुकी के पूर्व प्रमुख ओसामु सुजुकी, लोक गायिका शारदा सिन्हा और मलयालम भाषा के प्रख्यात साहित्यकार एमटी वासुदेवन नायर शामिल हैं। इनके अलावा जीवित लोगों में पूर्व प्रधान न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर, तेलंगाना के दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी, गुजरात की कुमुदुनी रजनीकांत लखिया और लक्ष्मी नरायण सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

वहीं बड़े नामों की बात करें तो इसमें बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को पद्मभूषण, गजल गायक पंकज उदास को मरणोपरांत पद्म भूषण मिला है। इनके अलावा SBI की पूर्व अध्यक्ष अरुधंती भट्टाचार्या और क्रिकेटर आर अश्विन, हॉकी गोलकीपर पी आर श्रीजेश को पद्म भूषण से नवाजा जाएगा।

पद्मश्री अवार्ड पाने वाली हस्तियां

  • दिनामलार प्रकाशक लक्ष्मीपति रामसुब्बैयर को साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
  • बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय, गजल गायक पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
  • प्रसार भारती के पूर्व अध्यक्ष ए सूर्य प्रकाश, साध्वी ऋतंभरा को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
  • महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी (मरणोपरांत) और फिल्म निर्माता शेखर कपूर को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
  • अभिनेता अनंत नाग और असम की लोक संस्कृति के जानकार जतिन गोस्वामी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
  • एसबीआई की पूर्व अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य, क्रिकेटर आर अश्विन, हॉकी गोलकीपर पी आर श्रीजेश को पद्म श्रीसे सम्मानित किया जाएगा।
  • तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
Navbharat Live
navbharatlive.com