कौन है मलाइका अरोड़ा के साथ दिख रहा अनजान शख्स, अर्जुन से ब्रेअकप के बाद मिला नया प्यार !
मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री मैन के साथ नजर आई हैं। मलाइका अरोड़ा की ताजा तस्वीरों ने फैंस को हैरान करके रख दिया है और लोग यह जानना चाह रहे हैं आखिर मलाइका के साथ दिख रहा शख्स कौन है।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: मलाइका अरोड़ा काफी समय से अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप को लेकर खबरों में थी। कुछ समय पहले ही अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप का औपचारिक का ऐलान भी कर दिया है। सिंघम अगेन के प्रमोशन के समय अर्जुन कपूर ने बताया था कि वह सिंगल हैं, मतलब साफ था कि मलाइका अरोड़ा के साथ उनका ब्रेकअप हो चुका है। अर्जुन कपूर के ब्रेकअप का ऐलान करने के कुछ दिन बाद ही मलाइका अरोड़ा एक अनजान शख्स के साथ नजर आती हैं। अनजान शख्स के साथ मलाइका को देख फैंस हैरान हैं।
अनजान शख्स मलाइका अरोड़ा का हाथ पकड़े हुए है, वो उन्हें संभालते हुए नजर आ रहा है। ऐसे में अब सभी जानना चाहते हैं कि आखिर यह शख्स कौन है। सोशल मीडिया पर यह कयास लगाया जाने लगा है कि क्या अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा उनका नया प्यार मिल गया है।
ये भी पढ़ें- 10 वीं सालगिरह पर आयुष शर्मा ने अर्पिता खान को दिया अवार्ड…
सम्बंधित ख़बरें
Ranveer Singh Photography: ‘हमजा अली’ के अंदाज में रणवीर सिंह ने खींची फोटो, अर्जुन कपूर ने किया दिलचस्प पोस्ट
Arjun Kapoor का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, ‘अंत को स्वीकार करो’ लिखकर बढ़ाई फैंस की चिंता
Eid Mubarak: ईद के मौके पर सितारों ने दी मुबारकबाद, आर माधवन और आयशा खान ने मनाया जश्न
Malaika Arora Party: मिस्ट्री मैन के साथ कोजी अंदाज में दिखीं मलाइका अरोड़ा, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
मलाइका अरोड़ा की ये तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आई, देखते ही देखते ही तस्वीर वायरल हो गई, अनजान शख्स के साथ मलाइका अरोड़ा इस तस्वीर में नजर आ रही हैं। हालांकि इस शख्स के बारे में कोई भी जानकारी अब तक नहीं मिली है कि यह शख्स कौन है, मलाइका अरोड़ा से इनका क्या रिश्ता है या फिर इंडस्ट्री से यह शख्स क्या ताल्लुक रखता है, इसके बारे में कोई भी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा के नए रिलेशनशिप की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग यह कयास लगा रहे हैं कि अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा को नया प्यार मिल गया है। हालांकि मलाइका अरोड़ा या फिर अनजान शख्स की तरफ से अभी किसी भी बात का औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन इस तस्वीर ने सोशल मीडिया में तहलका मचा दिया है यह कहा जा सकता है।
