-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Makers Of The Kerala Story Told The Truth Of Number 32 Thousand Presented This Evidence
‘द केरल स्टोरी’ के मेकर्स ने बताया 32 हजार नंबर का सच, पेश किया ये सबूत
- Written By: संदीप पांडे

Photo - Instagram
मुंबई : फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। जहां एक तरफ फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ फिल्म को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। वहीं अब फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के मेकर्स ने हेटर्स को करारा जवाब देते हुए एक बड़ा खुलासा किया है। मेकर्स ने फिल्म के सच्ची घटनाओं पर आधारित होने का दावा करते हुए फिल्म में 32 हजार नंबर के आंकड़ों का खुलासा किया है। जिसका एक वीडियो अदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।
फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के निर्देशक सुदीप्तो सेन (Sudipto Sen) और प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह (Vipul Amrutlal Shah) ने कहा, “हम देश की जनता का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने फिल्म को प्यार और रिस्पेक्ट दिया है। हमने वादा किया था कि हम 32 हजार के नंबर के बारे में जरूर बात करेंगे। इस विषय की गंभीरता को खत्म करने के लिए लोगों ने 32 हजार के नंबर का बड़ा मुद्दा बनाया है।” सुदीप्तो सेन ने कहा, “24 जुलाई, 2010 भारतीय लोकतंत्र के लिए एक अहम दिन माना जाता है। इस दिन केरल के तत्कालीन मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 27 मिनट का लंबा स्पीच दिया था। जिस दौरान उन्होंने कहा था कि अगले 20 सालों में केरल पूरी तरह से इस्लामिक स्टेट बन जाएगा।”
सम्बंधित ख़बरें
मुस्लिमों का करेंगे सामाजिक बहिष्कार, ‘द केरल स्टोरी 2’ देखने के बाद सिनेमाघर में ली गई शपथ
‘श्रेया घोषाल के साथ काम करना सपने जैसा’, द केरला स्टोरी 2 के म्यूजिक पर मन्नान शाह का बड़ा बयान
‘फिल्में बन रही नफरत का हथियार’, राहुल गांधी के बचाव में उतरे हुसैन दलवई, द केरल स्टोरी 2 को बताया प्रोपेगेंडा
Beyond the Kerala Story: द केरल स्टोरी का सीक्वल अनाउंस, जानिए स्टार कास्ट और रिलीज डेट
सुदीप्तो सेन ने आगे कहा कि 25 जून, 2012 को केरल विधानसभा में मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने यह माना था कि उनके राज्य केरल में बड़ी संख्या में कन्वर्जन हो रहा है। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने टीजर को 32 हजार से 3 करने के दावों पर बात करते हुए कहा कि हमारे सिस्टम को पांच मिनट के लिए किसी ने हैक किया था। जिस दौरान हैकर ने नंबर को 32000 से 3 में बदल दिया। जिसे बाद में सही कर लिया गया। हमने शुरुआत से ही आंकड़ा 32 हजार का बताया है।
गौरतलब है कि ‘द केरल स्टोरी’ का निर्माण विकास और डिस्ट्रीब्यूशन सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले हुआ है। सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और आशिन ए. शाह द्वारा सह-निर्मित इस फिल्म में अदा शर्मा के अलावा योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी भी अहम भूमिका हैं।
Makers of the kerala story told the truth of number 32 thousand presented this evidence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














