चुनावी मैदान में उतरीं मैथिली ठाकुर और ज्योति सिंह, गांव-गांव कर रहीं जनता से संवाद

Maithili Thakur-Jyoti Singh interacting with Public: लोक गायिका मैथिली ठाकुर और भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार दो चर्चित चेहरे चर्चा में हैं।
चुनावी मैदान में उतरीं मैथिली ठाकुर और ज्योति सिंह, गांव-गांव कर रहीं जनता से संवाद
चुनावी मैदान में उतरीं मैथिली ठाकुर और ज्योति सिंह
Published on: 
Updated on: 

Maithili Thakur and Jyoti Singh enter the electoral fray: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक माहौल भी गर्म होता जा रहा है। इस बार प्रचार के मैदान में दो चर्चित चेहरे ने सबका ध्यान खींच लिया है, लोक गायिका मैथिली ठाकुर और भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह। दोनों ही महिला उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में जोरदार तरीके से प्रचार में जुटी हैं और गांव-गांव जाकर जनता से सीधा संवाद कर रही हैं।

लोकप्रिय लोक गायिका मैथिली ठाकुर को दरभंगा की अलीनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। मैथिली, जो अपने मधुर स्वर और लोकगीतों के जरिए देशभर में पहचान बना चुकी हैं, अब राजनीति में भी अपनी नई पारी की शुरुआत कर रही हैं। हाल ही में मैथिली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई वीडियो साझा किए, जिनमें वे कबीर कुट्टी और धमसाइन जैसे इलाकों में जनता से मिलती-जुलती नजर आ रही हैं।

मैथिली ठाकुर का वीडियो

मैथिली ठाकुर वीडियो वे ग्रामीण महिलाओं के साथ बातचीत करतीं और बच्चों से आशीर्वाद लेती दिखाई दीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद। कबीर कुट्टी, धमसाइन, अलीनगर विधानसभा। वहीं दूसरी ओर, भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने रोहतास जिले की काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। यह वही सीट है जहां से पवन सिंह ने 2024 लोकसभा चुनाव में निर्दलीय रूप से लड़ाई लड़ी थी, लेकिन हार गए थे। ज्योति सिंह भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं।

ज्योति सिंह का वीडियो

ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे काराकाट क्षेत्र में लोगों से मिलतीं, हाथ जोड़कर अभिवादन करतीं और समर्थन की अपील करती नजर आ रही हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि सेवा समर्पण कराकाट। कुछ दिन पहले उन्होंने एक और वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने समर्थकों से आर्थिक सहयोग की अपील की और एक QR कोड साझा किया ताकि लोग ऑनलाइन योगदान दे सकें। मैथिली ठाकुर और ज्योति सिंह दोनों ही अलग-अलग जगह से आने के बावजूद इस चुनाव में महिला शक्ति का दमखम दिखा रही हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com