दिलजीत दोसांझ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Main Vaapas Aaunga Day 3: 'मैं वापस आऊंगा' ने वीकेंड पर मचाया धमाल, तीसरे दिन दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Diljit Dosanjh Movie Main Vaapas Aaunga: डायरेक्टर इम्तियाज अली की नई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने अपने पहले वीकेंड पर सिनेमा घरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5.35 करोड़ रुपये की मजबूत कमाई कर की है।

यति सिंह

Main Vaapas Aaunga Collection Report: भारत-पाकिस्तान बंटवारे के अनकर्हे दर्द को समेटे डायरेक्टर इम्तियाज अली की नई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' दर्शकों के दिलों को गहराई से छू रही है। अपनी बेहतरीन कहानी के दम पर इस फिल्म को सिनेमाघरों से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। 'मैं वापस आऊंगा' के रिलीज के पहले दो दिनों के मुकाबले बीते रविवार को सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे फिल्म के कलेक्शन में एक बड़ा और चौंकाने वाला उछाल दर्ज किया गया है।

फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की कमाई के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो इस भावुक लव स्टोरी ने अपने पहले रविवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने रिलीजिंग के 3 दिन यानी रविवार को ₹2.35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। देश भर के सिनेमाघरों में यह फिल्म फिलहाल 2,097 शोज के साथ मजबूती से दौड़ रही है।

3 दिनों में फिल्म ने बटोरे इतने करोड़

फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के अब तक की कमाई की बात करें तो इसकी शुरुआत बेहद धीमी थी लेकिन सधे हुए अंदाज में हुई थी। बीते शुक्रवार को रिलीज के पहले दिन फिल्म ने ₹1.15 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। इसके बाद बीते शनिवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़त देखी गई और फिल्म ने ₹1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

लेकिन अब इस वीकेंड की शानदार कमाई को मिलाकर इस फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹5.35 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है। वहीं अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा ₹6.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है जो इस बजट की फिल्म के लिए एक बेहतरीन इशारा है।

भारत-पाकिस्तान बंटवारे की एक अनोखी दास्तान

फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' कोई पारंपरिक प्रेम कहानी नहीं है बल्कि इतिहास के एक ऐसेज जख्म को कुरेदती है जिसका दर्द आज भी महसूस किया जाता है। कहानी एक 95 साल के बुजुर्ग के इर्द-गिर्द बुनी गई है जो अपनी लाइफ के आखिरी पड़ाव पर हर हाल में पाकिस्तान जाने की जिद पर अड़ा है।

इसी बीच उन्हें अचानक माइंड स्ट्रोक आ जाता है जिसके बाद उनका पोता अपने दादाजी की अधूरी और बिखरी यादों के सिरों को जोड़ने की कोशिश में जुट जाता है। यह फिल्म दिखाती है कि बंटवारे की लकीरें खिंच जाने के दशकों बाद भी इंसानी जज्बात सरहदों के मोहताज नहीं होते। फिल्म में सिंगर दिलजीत दोसांझ, दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, युवा अभिनेता वेदांग रैना और अभिनेत्री शर्वरी वाघ ने अपनी अदाकारी से जान फूंक दी है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी