जियो और जीने दो, जय भानुशाली संग तलाक की अफवाहों पर गुस्से से लाल हुई माही विज
टीवी एक्ट्रेस माही विज पति जय भानुशाली के साथ तलाक को लेकर चल रही अफवाहों पर भड़क उठी हैं। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को करारा जवाब दिया है। कहा है जियो और जीने दो।
- Written By: अनिल सिंह
जय भानुशाली संग तलाक की अफवाह पर भड़की माही विज
मुंबई: टीवी एक्ट्रेस माही विज पति और जय भानुशाली इस समय चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच माही जय संग तलाक को लेकर चल रही अफवाहों पर भड़क उठी हैं। उन्होंने लोगों को नसीहत दी है कि जियो और जीने दो। दरअसल दोनों की पर्सनल लाइफ को लेकर बीते काफी समय से सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि दोनों के बीच रिश्ता ठीक नहीं है। दोनों के बीच मतभेद चल रहा है और अब दोनों अलग होने की सोच रहे हैं। हालांकि जय भानुशाली और माही की तरफ से अब तक इस पर कोई बयान सामने नहीं आया था, लेकिन अब माही विज अफवाह पर भड़की हुई नजर आ रही हैं।
हॉटरफ्लाई को दिए गए इंटरव्यू में माही ने अपने व्यक्तिगत जीवन को लेकर बातें की, जब उनसे पूछा गया कि सोशल मीडिया पर आपके और जय भानुशाली के बीच मतभेद की खबरें सामने आ रही है, कहा यह भी जा रहा है कि दोनों अलग होने का विचार कर रहे हैं? इस पर माही विज ने कहा, अगर ऐसा है भी तो मैं आपको क्यों बताऊं? क्या आप मेरे अंकल हैं? क्या आप मेरे वकील की फीस देंगे? लोग क्यों किसी के डाइवोर्स और अलग होने को इतना बड़ा मुद्दा बना देते हैं।
ये भी पढ़ें- मेट्रो इन दिनों रिव्यू, लव स्टोरीज का मकड़जाल फिर भी आपको पसंद आएगी ये फिल्म
सम्बंधित ख़बरें
‘लोग चाहते हैं मैं दुखी रहूं…’ अली गोनी से शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, दिया करारा जवाब
‘तीसरी शादी’ पर हिना-रुबीना की राय पड़ी भारी, आमिर खान का जिक्र होते ही भड़के नेटिजंस
Kargil Vijay Diwas Special: ‘LOC Kargil’ से ‘शेरशाह’ तक, जब बॉलीवुड ने दिखाई भारतीय सैनिकों की बहादुरी
Lock Upp 2: ‘क्रिकेटरों की सीक्रेट टिप्स पर लगाती थी दांव…’ लॉक अप 2 में पामेला सेरेना का सनसनीखेज कबूलनामा
उन्होंने आगे कहा, मैं देखती हूं लोग मेरे कमेंट सेक्शन में लिखते हैं, जय डीसेंट है और माही अच्छी नहीं है, कोई लिखता है माही अच्छी है जय उसके साथ बुरा कर रहा है। वह बस किसी ने किसी पर आरोप लगाना चाहते हैं। आपको पता भी नहीं है कि सच क्या है?
माही और जय भानुशाली दोनों ही टीवी के कलाकार हैं। जय भानुशाली इस समय टीवी के रियलिटी शो में होस्ट के तौर पर नजर आते हैं। जय भानुशाली बिग बॉस के कंटेस्टेंट के तौर पर भी नजर आ चुके हैं। नच बलिए 5 के वह विनर रह चुके हैं। वहीं माही विज भी कई रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं और वह टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी है। कलर्स पर आने वाला शो ‘लागी तुझसे लगन’ से उन्हें जबरदस्त शोहरत हासिल हुई थी। दोनों की शादी साल 2011 में हुई थी। 14 साल से दोनों बेहतरीन दांपत्य जीवन बिता रहे हैं।
