महाशिवरात्रि पर ‘नागबंधम’ का रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर आउट, विजुअल्स देख फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
Mythological Action Film: महाशिवरात्रि पर सुपरस्टार महेश बाबू ने फिल्म नागबंधम का टीजर लॉन्च किया। लीड रोल में विराट कर्णा नजर आएंगे और अब फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
'नागबंधम' का टीजर रिलीज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Nagabandham Movie Teaser Release: ‘ब्रह्मा की रचना से जन्मा… विष्णु के धर्म से सुरक्षित… महादेव के क्रोध से शक्ति प्राप्त…’ ये दमदार लाइन माइथो-एक्शन फिल्म नागबंधम की आत्मा को बयां करती है। महाशिवरात्रि के खास मौके पर रिलीज हुआ इसका टीजर भव्यता, आस्था और विनाश के टकराव की झलक देता है।
फिल्म का निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है। बड़े पैमाने पर तैयार की गई इस फिल्म को प्रोड्यूसर किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने भव्य विजुअल स्केल पर पेश किया है। टीजर का हर फ्रेम वर्ल्ड-क्लास प्रोडक्शन वैल्यू और आध्यात्मिक गहराई का एहसास कराता है।
‘नागबंधम’ का धामकेदार टीजर रिलीज
टीजर लॉन्च को खास बनाने के लिए सुपरस्टार महेश बाबू ने खुद इसे रिलीज किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा तेज हो गई। हिमालय की रहस्यमयी वादियों में सेट यह कहानी एक ऐसे प्राचीन रहस्य के इर्द-गिर्द घूमती है, जो समय से भी पुराना है। जब एक इंसान का लालच इस दिव्य शक्ति को छूने की कोशिश करता है, तब नियति अपने योद्धा को चुनती है।
सम्बंधित ख़बरें
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
फिल्म की कहानी ऐतिहासिक अफगान आक्रमणों से प्रेरित बताई जा रही है, जहां इतिहास और माइथोलॉजी का संगम देखने को मिलेगा। इसके केंद्र में है एक पवित्र नागबंधम मंदिर, जिसकी रक्षा दैवीय शक्तियां करती हैं। माना जाता है कि यहां ब्रह्मांड की एक प्राचीन शक्ति सुरक्षित है, जो गलत हाथों में पड़ते ही विनाश ला सकती है।
टीजर की सबसे बड़ी ताकत है इसका विजुअल ट्रीटमेंट। बिना किसी डायलॉग के भी यह दर्शकों को बांधे रखता है। सिनेमैटोग्राफी और हाई-एंड VFX ने इसे एक भव्य विजुअल एपिक का रूप दिया है। बैकग्राउंड स्कोर रोमांच को और बढ़ाता है, जबकि एडिटिंग और प्रोडक्शन डिजाइन फिल्म की दुनिया को जीवंत बना देते हैं।
लीड रोल में नजर आए विराट कर्णा
लीड रोल में नजर आ रहे विराट कर्णा का बदला हुआ अवतार खास चर्चा में है। मगरमच्छ से उनकी लड़ाई और भगवान शिव के रूप में उनकी एंट्री टीजर की सबसे बड़ी हाइलाइट मानी जा रही है। उनके फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन और इंटेंस परफॉर्मेंस ने दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
ये भी पढ़ें- सब उनसे डरते हैं…नाना पाटेकर के साथ 20 साल तक क्यों नहीं किया काम? विशाल भारद्वाज ने खोला राज
फिल्म में नभा नतेश, ईश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर, जगपति बाबू, मुरली शर्मा और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘नागबंधम’ एक ऐसी महागाथा बनने की ओर बढ़ रही है, जहां भक्ति युद्ध का रूप लेती है और आस्था शक्ति में बदल जाती है।
