Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पत्नी के गहने, घर गिरवी रखकर डायरेक्टर ने बनाई थी ‘महावतार नरसिम्हा’, फिल्म ने रच दिया था इतिहास

Ashwin Kumar Struggle Story: 300 करोड़ कमाने वाली एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ को बनाने के लिए डायरेक्टर अश्विन कुमार ने बड़ा त्याग दिया था। उन्होंने अपना घर और बीवी के जेवर तक गिरवी रखे थे।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jan 03, 2026 | 09:23 PM

एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Best Animated Film Mahavatar Narsimha: एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने हिंदी सिनेमा में एक नया इतिहास रच दिया। सालों बाद दर्शकों को एक ऐसी पैन इंडिया एनिमेटेड फिल्म देखने को मिली, जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आई। फिल्म का असर इतना गहरा था कि कई सिनेमाघरों में लोग चप्पल बाहर उतारकर फिल्म देखने पहुंचे, क्योंकि यह कहानी भगवान विष्णु के अवतार नरसिम्हा और भारतीय पौराणिक ग्रंथों पर आधारित थी।

हालांकि, इस भव्य सफलता के पीछे एक ऐसी संघर्ष भरी कहानी छिपी है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। फिल्म के निर्देशक अश्विन कुमार को ‘महावतार नरसिम्हा’ बनाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाना पड़ा था। इस बात का खुलासा उन्होंने शब्दोत्सव 2026 के दौरान किया।

‘महावतार नरसिम्हा’ की सफलता के पीछे छिपा है भारी संघर्ष

अश्विन कुमार ने बताया कि उनका सपना था एक ऐसी आध्यात्मिक फिल्म बनाना, जो पूरे देश में लोगों से जुड़ सके। उन्होंने कहा, “1975 में आई ‘जय मां संतोषी’ के बाद कोई भी पैन इंडिया धार्मिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वैसा प्रभाव नहीं छोड़ पाई। मैं भी वैसा ही कुछ बनाना चाहता था, लेकिन समय बदल चुका है। आज की युवा पीढ़ी तक अपनी पौराणिक कथाएं पहुंचाने के लिए एनिमेशन सबसे बेहतर माध्यम लगा।”

सम्बंधित ख़बरें

Anupama Spoiler: दिग्विजय और अनुपमा की बढ़ती करीबियां लाएंगी तूफान, परिवार में मचेगा हंगामा

डोरेमोन के निर्देशक शिबायामा त्सुतोमु का 84 साल की उम्र में निधन, एनीमेशन जगत में शोक की लहर

‘धुरंधर 2’ का क्रेज बरकरार, शिल्पा शेट्टी ने फैमिली संग देखा पेड प्रीव्यू, दिया दमदार रिव्यू

Dhurandhar 2 Review: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बनी एक्शन और देशभक्ति का जबरदस्त मेल

फिल्म बनाना उनके लिए आसान नहीं था। अश्विन कुमार ने स्वीकार किया कि इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने और उनकी पत्नी जो फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं, अपनी सारी जमा पूंजी लगा दी। उन्होंने बताया, “हमने अपनी कमाई, मेरी पत्नी के गहने और यहां तक कि अपना घर भी गिरवी रख दिया था। यह फिल्म हमारे लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि विश्वास थी।”

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर ‘इक्कीस’ का दमदार प्रदर्शन, 3 दिन में धर्मेंद्र की पिछली फिल्म का टूटा रिकॉर्ड

16 करोड़ बजट में बनी इस फिल्म ने रच दिया था इतिहास

उनका यह जोखिम आखिरकार रंग ले आया। ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, जबकि फिल्म का बजट महज 16 करोड़ रुपये था। खास बात यह रही कि इस फिल्म ने कमाई के मामले में हॉलीवुड फिल्म ‘मुफासा: द लॉयन किंग’ को भी पीछे छोड़ दिया, जिसे हिंदी में शाहरुख खान ने अपनी आवाज दी थी।

पांच साल की मेहनत से बनी यह फिल्म न सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई, बल्कि इसने यह भी दिखा दिया कि अगर कंटेंट मजबूत हो, तो एनिमेटेड और पौराणिक कहानियां भी भारतीय दर्शकों के दिलों पर राज कर सकती हैं। ‘महावतार नरसिम्हा’ आज सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि विश्वास और संघर्ष की मिसाल बन चुकी है।

Mahavatar narsimha animated film director ashwin kumar struggle

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 03, 2026 | 09:13 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Box Office Collection
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.