Mahashivratri 2025: राम नहीं शिव भी बन चुका है ये कलाकार, फिल्मों में शंकर भगवान बनने वाले एक्टर्स
Bollywood Actor as Lord Shiva: टीवी सीरियल में तो भगवान शिव की भूमिका कई कलाकारों ने निभाई है, लेकिन फिल्मों में ऐसी भूमिकाएं निभाने वाले कम कलाकार रहे हैं। आइए जानते हैं फिल्मों में शिव बनने वाले एक्टर्स के नाम।
- Written By: अनिल सिंह
अरुण गोविल से अक्षय कुमार तक, टीवी नहीं फल्मों में ये कलाकार बन चुके हैं भगवान शिव
Bollywood Actor Played Lord Shiva Role: टीवी सीरियल में तो कई कलाकारों ने भगवान शिव की भूमिका निभाई है, लेकिन फिल्मों में भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले कलाकारों की संख्या कम है। फिल्मों में अक्षय कुमार से लेकर अरुण गोविल तक भगवान शिव का किरदार निभा चुके हैं। अरुण गोविल टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए भी पहचाने जाते हैं। इन दोनों के अलावा इस लिस्ट में रजनीकांत और कमल हासन का भी नाम है, चिरंजीवी भी उन कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने रुपहले पर्दे पर भगवान शिव का किरदार निभाया है।
अरुण गोविल को लोग टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम का किरदार को निभाने के लिए पहचानते हैं। उन्होंने ढेर सारी फिल्में भी की है, लेकिन कम ही लोग यह जानते हैं कि वह एक फिल्म में भगवान शिव के भूमिका में नजर आए थे। 1992 में आई फिल्म ‘शिव महिमा’ में उन्होंने भगवान शिव का किरदार निभाया था। अरुण गोविल के इस किरदार को भी काफी पसंद किया गया। यह फिल्म यूट्यूब पर अवेलेबल है, जिसे आप देख भी सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 2025 में खूब उछलेगा नेपोटिज्म का मुद्दा, यहां देखें स्टार किड्स की डेब्यू मूवी लिस्ट
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle Day 12: अक्षय कुमार की फिल्म ने मंगलवार को किया बड़ा धमाका, 12वें दिन छापे इतने करोड़
Lord Shiva: सावन 2026: भगवान शिव को कौन-कौन से फूल अर्पित करें? जानिए किन पुष्पों से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ
Sawan 2026: सावन के शुभारंभ से पहले घर में रखें ये 6 पवित्र वस्तुएं, शिव कृपा के साथ बढ़ेगी सकारात्मकता
Welcome To The Jungle: दूसरे सोमवार भी बरकरार रहा कॉमेडी का जलवा, 100 करोड़ क्लब के बाद कमाई जारी
1993 में उझप्पली (Uzhaippali) नाम की एक फिल्म आई थी, इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म एक कॉमेडी फिल्म थी और इसमें रजनीकांत को भगवान शिव की भूमिका में काफी पसंद किया गया था। साल 2002 में एक कॉमेडी ड्रामा कमल Pammal K Sambandam नाम की फिल्म में कमल हासन ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। साउथ की फिल्मों में कमल हासन और रजनीकांत के अलावा चिरंजीवी ने भी एक फिल्म में भगवान शिव का किरदार निभाया था।
आमिर खान की फिल्म पीके में ‘अनिल चरणजीत’ नाम के कलाकार ने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा दयाशंकर पांडे नाम के कलाकार भी ‘मोहल्ला अस्सी’ नाम की फिल्म में भगवान शिव का किरदार निभा चुके हैं। अक्षय कुमार ने ओ माय गॉड 2 में भगवान शिव का किरदार निभाया था, जिसके लिए उनकी खूब आलोचना भी की गई थी। वहीं दूसरी तरफ खबर यह भी है कि अक्षय कुमार एक और फिल्म में भगवान शिव की भूमिका निभाने जा रहे हैं।
