महाकुंभ की मोनालिसा का बदला अंदाज, इस एक्टर संग लिए फेरे, वायरल हुआ नया म्यूजिक वीडियो
Monalisa Bhosle Romantic Video: महाकुंभ में माला बेचती वायरल हुई मोनालिसा अब फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में छा रही हैं। ‘दिल जानिया’ और ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में उनका जलवा देखने लायक है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
वायरल गर्ल मोनालिसा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Mahakumbh Viral Girl Monalisa Bhosle New Music Video: महाकुंभ में माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर छा जाने वाली मोनालिसा अब किसी पहचान की मोहताज नहीं रहीं। एक साधारण लड़की से ग्लैमर वर्ल्ड तक का उनका सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। वायरल होने के बाद जहां उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे, वहीं अब उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में भी शानदार एंट्री कर ली है।
मोनालिसा हाल ही में पंजाबी म्यूजिक वीडियो ‘दिल जानिया’ में नजर आई हैं, जिसे सिंगर Laisel Rai ने आवाज दी है। इस गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। म्यूजिक वीडियो में मोनालिसा एक्टर समर्थ मेहता के साथ रोमांटिक अंदाज़ में दिखाई दे रही हैं। समंदर किनारे प्यार भरे सीन हों या शादी के फेरे लेते हुए इमोशनल पल दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है।
वायरल गर्ल मोनालिसा का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज
खास बात यह है कि इस म्यूजिक वीडियो में मोनालिसा का ट्रांसफॉर्मेशन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। सादगी से ग्लैमर तक का उनका सफर साफ नजर आता है। एक्टिंग के मामले में भी मोनालिसा ने सभी को सरप्राइज कर दिया है। पहली ही म्यूजिक वीडियो में उनका कॉन्फिडेंस और स्क्रीन प्रेजेंस काबिल-ए-तारीफ है।
सम्बंधित ख़बरें
Raj Kapoor Death Anniversary: राज कपूर को याद कर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, इंस्टा पर स्टोरी लगाकर दी श्रद्धांजलि
सुबह-सुबह सिलेंडर ब्लास्ट से दहली दिल्ली, मुकुंदपुर में जमींदोज हुई इमारत, मलबे में दबे कई लोग- VIDEO
पंजाब निकाय चुनाव: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 67 नाम आए सामने, देखें किसे कहां से मिला टिकट
Telangana State Formation Day: तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
गौरतलब है कि मोनालिसा महाकुंभ के दौरान माला बेचते हुए वायरल हुई थीं। उनकी कजरारी आंखों और मासूमियत ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया था। इसके बाद उनकी किस्मत ने ऐसी करवट ली कि उन्हें एक के बाद एक बड़े ऑफर्स मिलने लगे। उन्होंने कई फोटोशूट किए और सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी।
ये भी पढ़ें- ‘मर्द के लिए दारू बना है’, पवन सिंह के सपोर्ट में प्रियंका राय, खेसारी लाल यादव ने कसा था तंज
जल्द इस फिल्म में आएंगी नजर
अब मोनालिसा अपनी आगामी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन सनोज मिश्रा कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग के लिए मोनालिसा देहरादून पहुंची थीं, जहां से उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। फिल्म में वह अभिषेक त्रिपाठी के अपोजिट नजर आएंगी। शूटिंग के दौरान झरने के नीचे रोमांटिक सीन का वीडियो भी खूब सुर्खियों में रहा।
मोनालिसा इन दिनों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खुद को साबित करने के लिए पूरी मेहनत कर रही हैं। म्यूजिक वीडियो से लेकर फिल्मों तक, उनका सफर यह साबित करता है कि किस्मत और मेहनत मिल जाए तो सपने जरूर पूरे होते हैं।
