विवादों में खूब रहीं धक-धक गर्ल, एक गाने पर लग चुका है अश्लीलता फैलाने का आरोप, बर्थडे पर जानिए माधुरी दीक्षित से जुड़े कुछ किस्से
माधुरी दीक्षित आज यानि 15 मई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। लेकिन एक्ट्रेस का नाम विवादों में भी रह चुका है। ऐसे में बर्थडे के खास मौके पर चलिए उनके बारे में जानते हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
माधुरी दीक्षित (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित 90 की दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में एक हैं। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग और डांस से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई। सिर्फ इतना ही नहीं, वह ‘धक-धक’ गर्ल के नाम से घर-घर में मशहूर हो गईं वहीं एक्ट्रेस आज यानि 15 मई को अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर चलिए उनके जीवन से जुड़े कुछ किस्से के बारे में जानते हैं…
दरअसल, कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली माधुरी दीक्षित का विवादों से भी गहरा नाता रह चुका है। 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘खलनायक’ माधुरी दीक्षित के करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही। संजय दत्त और जैकी श्रॉफ के साथ नजर आई इस फिल्म को सुभाष घई ने डायरेक्ट किया था। फिल्म का गाना ‘चोली के पीछे क्या है’ जबरदस्त हिट हुआ, लेकिन इसी गाने को लेकर जमकर विवाद भी हुआ। गाने पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा, और कई संगठनों ने इसे बैन करने और फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की। मामला कोर्ट तक पहुंचा, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए कहा कि गाने में कोई आपत्तिजनक बात नहीं है।
इस गाने को अलका याग्निक और इला अरुण ने गाया था, बोल लिखे थे आनंद बख्शी ने और संगीत दिया था लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने। सरोज खान ने इसकी कोरियोग्राफी की थी। विवादों के बावजूद इस गाने के 90 लाख से ज्यादा कैसेट बिके थे और अलका याग्निक व इला अरुण को इसके लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
सम्बंधित ख़बरें
UAE एयरस्पेस बंद होने से मस्कट में फंसी थीं Ameesha Patel, लंबे इंतजार के बाद मुंबई पहुंचीं एक्ट्रेस
Akshay Kumar ने करवाई आंख की सर्जरी, शूटिंग के बीच लिया ब्रेक, विजन करेक्शन के बाद जल्द करेंगे वापसी
System में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म
Kangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगी 26/11 के हीरो की कहानी
संजय दत्त से रहा चुका है अफेयर
माधुरी दीक्षित का नाम एक समय अभिनेता संजय दत्त के साथ भी जोड़ा गया था। फिल्मी मैगजीन में दोनों के अफेयर की खबरें अक्सर छपती थीं। उस वक्त संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही थीं और इलाज के लिए अमेरिका में थीं। ऋचा की बहन एना ने माधुरी पर उनके बहन का घर तोड़ने का आरोप लगाया था।
ऋचा ने एक इंटरव्यू में माधुरी को “शादीशुदा इंसान से रिश्ता रखने वाली महिला” कहा था। कहा जाता है कि संजय माधुरी से शादी करना चाहते थे, लेकिन 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट के बाद जब संजय दत्त को गिरफ्तार किया गया, तो माधुरी ने उनसे सारे रिश्ते तोड़ लिए।
ये भी पढ़ें- कौन हैं नंदिनी गुप्ता? जो Miss World 2025 में भारत को कर रहीं रिप्रेजेंट, ग्लोबल ब्यूटी क्वीन को भी दी कड़ी टक्कर
एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ
माधुरी दीक्षित ने 1999 में अमेरिका में बसे भारतीय मूल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीराम नेने से शादी कर ली। इस शादी से उन्हें दो बेटे हुए। फिलहाल माधुरी एक खुशहाल पारिवारिक जीवन जी रही हैं और समय-समय पर फिल्मों और टीवी शो के जरिए दर्शकों से जुड़ी रहती हैं।
