Madhubala Biopic: बड़े पर्दे नहीं, OTT पर आएगी मधुबाला की बायोपिक, सारा अर्जुन ने शुरू की खास तैयारी
Madhubala OTT Release: मधुबाला की बायोपिक के लिए सारा अर्जुन का नाम फाइनल हो गया है। संजय लीला भंसाली इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे, जबकि निर्देशन जसमीत रीन करेंगी। फिल्म की शूटिंग जुलाई से शुरू होगी।
- Written By: सोनाली झा
सारा अर्जुन और मधुबाला (फोटो- सोशल मीडिया)
Sara Arjun And Madhubala Biopic: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शुमार मधुबाला की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। अब इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ‘धुरंधर’ फेम सारा अर्जुन को इस फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने कई नामों पर विचार करने के बाद आखिरकार सारा अर्जुन को मधुबाला के रोल के लिए चुना है।
सारा अर्जुन से पहले मधुबाला के किरदार के लिए शरवरी वाघ, अनीत पड्डा और कियारा आडवाणी जैसी अभिनेत्रियों के नाम सामने आए थे, लेकिन अब सारा अर्जुन का नाम लगभग तय माना जा रहा है। सारा अर्जुन हाल ही में ‘धुरंधर 2’ में अपनी परफॉर्मेंस के लिए काफी सराहना बटोर चुकी हैं। ऐसे में उन्हें इस आइकॉनिक किरदार में देखना फैंस के लिए बेहद दिलचस्प होगा।
संजय लीला भंसाली करेंगे प्रोड्यूस
इस बायोपिक को बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस करने वाले हैं। वहीं, फिल्म का निर्देशन जसमीत के. रीन करेंगी, जिन्होंने ‘डार्लिंग्स’ फिल्म से अपने डायरेक्शन करियर की शुरुआत की थी। बताया जा रहा है कि जसमीत काफी समय से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही थीं, लेकिन बजट से जुड़ी दिक्कतों के कारण यह फिल्म बीच में अटक गई थी। अब एक बार फिर यह बायोपिक पटरी पर लौट आई है और जुलाई 2026 से इसकी शूटिंग शुरू होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
विजय वर्मा भी बने कास्टिंग काउच का शिकार, अभिनेता ने पहली बार बताया कैसे टूट गया था उनका हौसला
‘अलायंस’ में सलमान खान की धमाकेदार सरप्राइज एंट्री, भावुक सोहेल खान को गले लगाते ही छलक पड़े जज्बात
‘बॉलीवुड अब फैमिली नहीं रहा’, बढ़ते कंपटीशन पर छलका संजय दत्त का दर्द, हॉलीवुड की जमकर की तारीफ
‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक आर्यन को मिला मौका, अक्षय कुमार हुए बाहर, अनीस बज्मी के सालों बाद खोला बड़ा राज
रोल के लिए सारा ने शुरू की तैयारी
सारा अर्जुन ने मधुबाला के किरदार में ढलने के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपने लुक में बदलाव करना शुरू कर दिया है ताकि वह स्क्रीन पर इस किरदार के साथ न्याय कर सकें। वहीं, फिल्म में दिलीप कुमार और किशोर कुमार जैसे अहम किरदारों के लिए अभी कास्टिंग जारी है। इन भूमिकाओं को निभाने वाले कलाकारों का चयन भी जल्द किया जाएगा।
OTT पर रिलीज की तैयारी
खास बात यह है कि इस बायोपिक को सिनेमाघरों के बजाय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म सीधे OTT पर स्ट्रीम हो सकती है। मधुबाला की जिंदगी के अनछुए पहलुओं को दिखाने वाली यह फिल्म दर्शकों के लिए खास होने वाली है।
