‘मां का सम’ ओटीटी पर रिलीज, मोना सिंह की इमोशनल सीरीज में दिखेगा रिश्तों और गणित का अनोखा संगम
Maa Ka Sum Series: मोना सिंह और मिहिर आहूजा की सीरीज ‘मां का सम’ ओटीटी पर रिलीज हो गई है। इमोशनल ड्रामा और अनोखी कहानी के साथ यह दर्शकों का दिल जीत रही है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
मां का सम (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Mona Singh Web Series: मोना सिंह और मिहिर अहूजा की नई वेब सीरीज ‘मां का सम’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज दर्शकों के लिए एक भावनात्मक और मनोरंजक अनुभव लेकर आई है, जिसमें रिश्तों की जटिलता और पर्सनल ग्रोथ को बेहद दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म के बारे में…
8 एपिसोड में सजी खास कहानी
दरअसल, यह ड्रामा-कॉमेडी सीरीज कुल 8 एपिसोड में पेश की गई है और अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। सीरीज का कॉन्सेप्ट काफी यूनिक है, जिसमें गणित और भावनाओं का अनोखा मेल देखने को मिलता है। उन दर्शकों के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो दिल को छू लेने वाली कहानियां देखना पसंद करते हैं।
क्या है सीरीज की कहानी?
‘मां का सम’ की कहानी 19 साल के अगस्त्य के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गणित का जीनियस है। वह अपनी सिंगल मदर विनीता के लिए एक परफेक्ट लाइफ पार्टनर ढूंढने की कोशिश करता है। इसके लिए वह एल्गोरिदम और डेटा का सहारा लेता है, लेकिन धीरे-धीरे उसे एहसास होता है कि इंसानी रिश्तों और भावनाओं को किसी फॉर्मूले में नहीं बांधा जा सकता।
सम्बंधित ख़बरें
Chand Mera Dil Collection: लक्ष्य और अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’ की धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़
Raja Shivaji OTT: रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
माइकल जैक्सन की मौत ने तोड़ दिया था Ram Gopal Varma का दिल, भावुक पोस्ट में बयां किया अपना दर्द
Raftaar Release Date: राजकुमार राव की ‘रफ्तार’ अब दशहरे पर मचाएगी धमाल, नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान
कहानी में सिंगल पेरेंटिंग, समाज की अपेक्षाएं और आधुनिक दौर में प्यार की तलाश जैसे मुद्दों को गहराई से दिखाया गया है।
दमदार स्टारकास्ट और निर्देशन
इस सीरीज में और Ranveer Brar भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। सीरीज का निर्देशन Nicholas Kharkongor ने किया है, जिन्होंने कहानी को बेहद संवेदनशील और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया है।
कई भाषाओं में उपलब्ध
आपको बता दें कि ‘मां का सम’ सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज की गई है। इससे यह सीरीज देशभर के दर्शकों तक आसानी से पहुंच रही है। सीरीज में जेनरेशन गैप, इमोशनल बॉन्डिंग और परिवार के लिए किए जाने वाले त्याग को खूबसूरती से दिखाया गया है।
ये भी पढ़ें- Mrunal Thakur की फिल्म ‘डकैत’ का ट्रेलर रिलीज होते ही छाया, 24 घंटे में तोड़ दिए व्यूज के रिकॉर्ड
क्यों देखें ‘मां का सम’?
अगर आप ऐसी कहानियां पसंद करते हैं, जो दिल को छू जाएं और सोचने पर मजबूर करें, तो ‘मां का सम’ जरूर आपकी वॉचलिस्ट में होनी चाहिए। यह सीरीज न सिर्फ एंटरटेन करती है, बल्कि रिश्तों और जिंदगी को देखने का एक नया नजरिया भी देती है।
