‘माफी में भी तंज’, लकी अली ने मांगी माफी, जावेद अख्तर के मुसलमानों वाली क्लिप पर किया था तीखा कमेंट
Javed Akhtar Lucky Ali: जावेद अख्तर को 'खराब इंसान' कहने पर हुए विवाद के बाद लकी अली ने माफी मांगी। उन्होंने कहा, 'अगर किसी की दुष्टता को ठेस पहुँचाई हो तो मैं माफी मांगता हूँ। ये एक गलत संदेश था।'
- Written By: अनिल सिंह
जावेद अख्तर पर तंज कसने के बाद लकी अली ने मांगी माफी, बोले- "यह मेरी तरफ से एक गलत संदेश था"
Lucky Ali Javed Akhtar controversy: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर लकी अली (Lucky Ali) ने एक सोशल मीडिया पोस्ट जारी कर माफी मांगी है, जिससे उनके सुर बदले हुए लग रहे हैं। ठीक एक दिन पहले उन्होंने गीतकार और लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) पर जमकर निशाना साधा था।
लकी अली ने उन्हें ‘बहुत ही खराब इंसान’ बताया था। उनका यह तंज जावेद अख्तर के एक पुराने वीडियो को लेकर था, जिसमें जावेद अख्तर हिंदू समुदाय को ‘मुसलमानों जैसा न बनने’ की हिदायत दे रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के दौरान गई टेक्नीशियन की जान, परिवार के लिए आगे आए संजय लीला भंसाली
‘ब्रेकिंग बैड’ स्टार ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में बदली जिंदगी! वीडियो हुआ वायरल
‘मैं नास्तिक हूं’, जावेद अख्तर का पलटवार, इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब
what I meant was that arrogance is ugly…. it was a mistaken communique’ on my part…. monsters may have feelings too and I apologise if I hurt anyones monstrosity……. — Lucky Ali (@luckyali) October 22, 2025
लकी अली ने मांगी माफी
लकी अली ने अब अपने पहले के विवादास्पद बयान से पलटते हुए एक नया पोस्ट किया है, जो वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, “मेरा मतलब था कि अहंकार बदसूरत होता है… यह मेरी तरफ से एक गलत संदेश था… राक्षसो की भी भावनाएं हो सकती हैं और अगर मैंने किसी की दुष्टता को ठेस पहुँचाई हो तो मैं माफी मांगता हूँ…।”
जावेद अख्तर विवाद क्या है?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब जावेद अख्तर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से सामने आया। इस वीडियो में वह देश के हिंदू समुदाय से अपील करते दिख रहे हैं कि उन्हें मुस्लिम समुदाय की तरह नहीं बनना चाहिए।
इस वीडियो में जावेद अख्तर ने ‘शोले’ फिल्म के एक सीन का जिक्र किया, जहाँ धर्मेंद्र शिवजी की मूर्ति के पीछे छिपकर बोलते हैं। जावेद ने कहा था कि आज के समय में ऐसा सीन नहीं लिखा जा सकता। उन्होंने कहा, “मुसलमानो की तरह मत बनो। उन्हें अपने जैसा बनाओ। तुम मुसलमानो की तरह बन रहे हो। यह एक त्रासदी है।”
ये भी पढ़ें- ‘खून में चापलूसी है’, नसीरुद्दीन शाह के बयान पर 5 साल बाद अनुपम खेर ने दिया जवाब
लकी अली ने कसा था तंज
जावेद अख्तर के इसी वीडियो को एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था। इस पर सिंगर लकी अली ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था, “जावेद अख्तर जैसे मत बनो, वह कभी भी ऑरिजिनल नहीं थे, वह बहुत ही खराब इंसान हैं।” लकी अली के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस छिड़ गई थी, जहाँ कई लोग उनकी आलोचना कर रहे थे। अब उन्होंने अपनी टिप्पणी पर माफी मांगी है।
