Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

के के मेनन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘लव ऑल’ में है दम, युवाओं को देती है प्रेरणा

बॉलीवुड फिल्मों के इतिहास में जब भी खेल और सिनेमा का मिलन हुआ है, सुपरहिट पिक्चर बनी है। इकबाल, दंगल, भाग मिल्खा भाग, एमएस धोनी, 83 सहित बेशुमार स्पोर्ट्स ड्रामा ने दर्शकों के दिलों पे राज किया है।

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Aug 30, 2023 | 04:22 PM

लव ऑल (Photo Credits: File Photo)

Follow Us
Close
Follow Us:

फिल्म: ‘लव ऑल’

कास्ट: के के मेनन, स्वस्तिका मुखर्जी, श्रीस्वरा, सुमित अरोड़ा, आर्क जैन, दीप रमभिया, अतुल श्रीवास्तव

निर्देशक: सुधांशु शर्मा

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती कलेक्ट्रेट के सामने जला चूल्हा, गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सरकार को घेरा

मोजतबा खामेनेई पर बड़ा इनाम: अमेरिका ने 10 ईरानी नेताओं की जानकारी के लिए रखे 1 करोड़ डॉलर

गैस सिलेंडर आपूर्ति बाधित होने पर रेलवे बोर्ड का फैसला, ट्रेनों में फ्लेमलेस कुकिंग से बनेगा खाना

IPL 2026 के लिए एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पूरी तरह तैयार, कर्नाटक सरकार को KSCA ने दी जानकारी

रेटिंग : 3.5 स्टार्स  

कहानी: के के मेनन स्टाररर ये फिल्म इस सप्ताह रिलीज हुई जोकि एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। बैडमिंटन की बैकग्राउंड पर आधारित इस में फिल्म लव ऑल में के.के. मेनन ने एक ऐसे पिता का किरदार निभाया है जो अपनी जवानी में बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ी होता है लेकिन उसके जीवन में ऐसी परिस्थितियां आती हैं जहां उसे बैडमिंटन छोड़ना पड़ता है। उसे खेल से इतनी नफरत हो जाती है कि वह अपने बेटे को भी स्पोर्ट्स से दूर रखता है। लेकिन खुशनसीबी से स्कूल में उसका बेटा आदित्य बहुत ही अच्छा बैडमिंटन खिलाड़ी होता है। कहानी में ट्विस्ट उस वक्त आता है जब वह अपने बेटे को बैडमिंटन में चैंपियन बनाने की ट्रेनिंग देने का फैसला करता है। क्या उसका बेटा चैंपियन बन पाता है या नहीं? उसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

अभिनय: फिल्म में कलाकारों के अभिनय की बात है तो पिक्चर के के मेनन इसकी जान हैं। पूरी फिल्म में वह छाए हुए हैं। एक छोटे शहर के आम आदमी के रूप में, फिर बैडमिंटन कोच के रोल में उन्होंने जिस प्रकार बारीकी से अपनाया है, वह वाकई प्रशंसनीय है। उनके अलावा स्वस्तिका मुखर्जी, श्रीस्वरा, सुमित अरोड़ा, आर्क जैन, दीप रमभिया, अतुल श्रीवास्तव, रॉबिन दास, आलम और माजेल व्यास ने भी अपनी भूमिकाओं के द्वारा बैडमिंटन के खेल को जीवंत बनाया है। के के मेनन के बेटे आदित्य के रोल में आर्क जैन ने भी इम्प्रेस किया।

म्यूजिक: बैकग्राउंड म्युज़िक ने उत्साही और भावनाओं से भरे सीन को और अधिक असरदार बनाया है। फिल्म की कथा धरती से जुड़ी हुई है, यही कारण है कि यह आम लोगों से तुरंत कनेक्ट हो जाने की क्षमता रखती है और इसके म्यूजिक ने इसके रोमांच को और बढ़ा दिया है।

फाइनल टेक: लेखक निर्देशक सुधांशु शर्मा ने फिल्म लव ऑल को इतनी अच्छी तरह पेश किया है कि आप एक मिनट के लिए भी बोरियत महसूस नहीं करते और कहानी बहती नदी की तरह चलती रहती है। पिता-पुत्र के रिश्ते को दर्शाने के साथ यह फिल्म बैडमिंटन के रोमांचक खेल को प्रभावी रूप से दिखाती है। फिल्म युवाओं के ख्वाबो और संघर्षों के बारे में बात करती है। साथ ही खेल में घुस आई राजनीति को भी यह फिल्म तीखे स्वर में दिखाती है। ‘लव ऑल’ प्यार, परिवार, सपनों, अनकहे जज़्बात और एक सफल खिलाड़ी बनने की राह में हर कदम पर सहयोग देने वालों को अनूठे ढंग से चित्रित करती है। मंज़िल हासिल करने की राह में तमाम चुनौतियों का सामना करना और जुनून से अपने सपने को साकार करना, इतना आसान नहीं होता मगर असम्भव भी नहीं होता है। फिल्म के गीत भी काफी सिचुएशनल, मोटिवेशनल हैं जिनके लिरिक्स दिल को छू जाते हैं और कहानी को आगे ले जाते हैं। बेशक यह फिल्म सभी को देखनी चाहिए, बच्चों को भी, पैरेंट्स को भी और टीचर्स को भी।

 

 

Love all movie review kay kay menon starrer sports drama film is full of motivation and inspiration

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 30, 2023 | 04:18 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.