Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वैशाली ठक्कर की मौत के बाद से फरार राहुल-दिशा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, इतने हजार रुपये का इनाम घोषित

  • Written By: संदीप पांडे
Updated On: Oct 19, 2022 | 12:49 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस (Actress) वैशाली ठक्कर (Vaishali Thakkar) बीते शनिवार की रात को इंदौर (Indore) में साईं बाग कॉलोनी स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली थी। जिसके बाद मौके से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें अभिनेत्री ने अपने पड़ोसी राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा नवलानी पर मेंटली टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। उधर उनकी मौत के बाद से इंडस्ट्री और उनके फैंस में हलचल मची हुई है।

पुलिस लगातार इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस ने बिजनेसमैन राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा नवलानी पर धारा 306 के तहत मामला भी दर्ज कर लिया है। वहीं वैशाली ठक्कर की मौत के बाद से ही उनके पड़ोसी और पूर्व प्रेमी राहुल नवलानी और उनकी पत्नी दिशा नवलानी फरार चल रहे है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। वहीं अब पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी कर दिया है साथ ही पुलिस ने दोनों के ऊपर पांच-पांच हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया है।

अभिनेत्री #VaishaliThakkar केस में फरार दोनों आरोपियों पर पुलिस ने 5–5 हजार का इनाम घोषित किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया है। pic.twitter.com/tTZKn69qmR — Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) October 19, 2022

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा नवलानी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। सभी एयरपोर्ट को भी सूचित कर दिया गया है ताकि वो देश छोड़कर ना भागने पाए साथ ही उनपर पांच-पांच हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आगे बताया कि पुलिस वैशाली ठक्कर के मंगेतर से भी संपर्क करेगी। जो यूएस में है। फिलहाल, अभी तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।

सम्बंधित ख़बरें

Harry Potter सीरीज का जादू हुआ शुरू, 48 घंटे में टूटा रिकॉर्ड, क्रिसमस 2026 पर होगी रिलीज

बेखौफ बदमाशों ने Bihar सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के ‘समधियाना’ में बरसाई गोलियां, मचा हड़कंप- देखिए VIDEO

भंडारा में अवैध शराब और जुआ अड्डों पर पुलिस की छापेमारी, 76 हजार का माल जब्त

शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर युवक ने घर में लगाई आग, भंडारा में सनसनी

गौरतलब है कि इंदौर पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास भी भेज दिया है। वैशाली ठक्कर के सुसाइड मामले में अब एक और आरोपी रोहित का नाम जुड़ गया है। जो कि राहुल नवलानी का साला और उनकी पत्नी दिशा नवलानी का भाई है।

Lookout circular issued against rahul disha absconding after vaishali thakkars death reward of so many thousand rupees announced

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 19, 2022 | 12:49 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.