Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग क्रिकेट मैच एंजॉय करती दिखीं कृति सेनन, वायरल तस्वीरों ने खींचा फैंस का ध्यान

Kriti Sanon And Kabir Bahia Relationship: कृति सेनन इंग्लैंड के एजबेस्टन स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड वनडे मैच के दौरान रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ नजर आईं। दोनों की तस्वीरें वायरल हो गई हैं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 15, 2026 | 02:56 PM

कृति सेनन और कबीर बहिया (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Kriti Sanon And Kabir Bahia Spotted: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच का आनंद लेते हुए देखा गया। इस दौरान उनके साथ कथित बॉयफ्रेंड और यूके बेस्ड बिजनेसमैन कबीर बहिया भी मौजूद थे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

हालांकि कृति सेनन और कबीर बहिया ने अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है, लेकिन दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है। इस बार कबीर बहिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह कृति सेनन और एक करीबी दोस्त के साथ स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाते नजर आए। इसके कुछ समय बाद कृति सेनन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर उसी दिन की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं।

कौन हैं कबीर बहिया

कृति सेनन के साथ नाम जुड़ने के बाद से कबीर बहिया लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कबीर यूनाइटेड किंगडम के एक प्रतिष्ठित बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने इंग्लैंड के एक नामी बोर्डिंग स्कूल से पढ़ाई की और कम उम्र में ही उद्यमिता की दुनिया में कदम रख दिया। बताया जाता है कि उन्होंने ‘वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड’ की स्थापना की। वहीं उनके पिता कुलजिंदर बहिया यूके की मशहूर ट्रैवल कंपनी ‘साउथहॉल ट्रैवल’ के मालिक हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Fortune India 2026: मोस्ट पावरफुल वुमन 2026 की लिस्ट में छाईं स्मृति ईरानी और आलिया भट्ट, कौन रहा नंबर-1?

KSBKBT Spoiler: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बड़ा ट्विस्ट, नकुल-वैष्णवी की सीक्रेट वेडिंग का बना प्लान

Dhamaal 4 Collection Day 5: ‘धमाल 4’ ने 5वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाई ने बढ़ाई मेकर्स की खुशी

आमिर खान के गौरी स्प्रैट से शादी करने पर जारी हुआ फतवा, मुफ्ती बोले- गैर-मुस्लिम महिला से निकाह ‘हराम’

ये भी पढ़ें- रवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर

जन्मदिन के बाद शुरू हुई थीं डेटिंग की चर्चाएं

कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते की अफवाहें पहली बार तब सामने आई थीं, जब अभिनेत्री ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया था। इसके बाद दोनों को कई बार साथ देखा गया, जिससे डेटिंग की खबरों को और हवा मिली। इतना ही नहीं, कबीर बहिया को कृति की बहन नुपुर सेनन और गायक स्टेबिन बेन के विवाह समारोह में भी परिवार के करीबी सदस्य की तरह शामिल होते देखा गया था। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Kriti sanon and kabir bahia spotted india vs england match video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 02:56 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Kriti Sanon
  • TV Gossip
  • TV News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.