विलेन बनेंगे ऐश्वर्य ठाकरे, अहान पांडे से होगी जबरदस्त भिड़ंत, शरवरी के साथ होगी धमाकेदार एंट्री

Ahaan Panday Sharvari Action Film: 'सैयारा' से पहचान बनाने वाले अहान पांडे अब अली अब्बास जफर की अनटाइटल्ड एक्शन-रोमांस फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ पहली बार शरवरी वाघ दिखाई देंगी।
Ahaan Panday Sharvari New Film Ali Abbas Zafar Aditya Chopra Bobby Deol Aishwarya Thackeray
अहान पांडे और शरवरी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Ahaan Panday Sharvari New Film: 'सैयारा' से बॉलीवुड में शानदार शुरुआत करने वाले अहान पांडे अब अपने करियर की दूसरी फिल्म में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। रोमांटिक इमेज के बाद अब वह फुल-ऑन एक्शन अवतार में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं, जबकि इसे यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं।

हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म के टाइटल का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इसकी रिलीज डेट फाइनल कर दी गई है। यह फिल्म 26 मार्च 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस अनटाइटल्ड एक्शन-रोमांस फिल्म में अहान पांडे के साथ पहली बार शरवरी वाघ स्क्रीन शेयर करेंगी। दोनों की नई जोड़ी को लेकर फैंस के बीच पहले से ही उत्साह बना हुआ है। वहीं फिल्म में बॉबी देओल और ऐश्वर्य ठाकरे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अली अब्बास जफर और आदित्य चोपड़ा की हिट जोड़ी

खास बात यह है कि ऐश्वर्य ठाकरे फिल्म में विलेन का किरदार निभाते दिखाई देंगे, जिनसे अहान का जबरदस्त एक्शन मुकाबला देखने को मिलेगा। यह फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक अली अब्बास जफर का पांचवां सहयोग है। इससे पहले दोनों मेरे ब्रदर की दुल्हन, गुंडे, सुल्तान और टाइगर जिंदा है जैसी सफल फिल्में साथ बना चुके हैं। ऐसे में इस नई फिल्म से भी दर्शकों को बड़े स्तर का एक्शन और मनोरंजन मिलने की उम्मीद है।

मार्च 2027 में होगा बड़ा बॉक्स ऑफिस मुकाबला

अहान पांडे की यह फिल्म ऐसे समय रिलीज होगी, जब मार्च 2027 पहले से ही बड़ी फिल्मों से भरा हुआ है। 5 मार्च को सलमान खान की वामशी पेडिपल्ली निर्देशित फिल्म और प्रभास की 'स्पिरिट' रिलीज होने वाली है। इसके बाद 19 मार्च को 'फोर्स 3' सिनेमाघरों में आएगी। अब 26 मार्च को अहान पांडे की इस फिल्म की रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस की टक्कर और भी दिलचस्प हो जाएगी। 'सैयारा' की सफलता के बाद अहान पांडे को इंडस्ट्री के उभरते सितारों में गिना जा रहा है। अब उनकी दूसरी फिल्म में एक्शन और रोमांस का नया अंदाज दर्शकों को कितना पसंद आता है, यह 26 मार्च 2027 को साफ हो जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com