Lock Upp 2 Controversy: ‘जो बदमाशी करे, उसे टोको’ लॉक अप- 2 विवाद के बीच पति राम कपूर के बचाव में आईं गौतमी
Ram Kapoor Lock Upp 2 Controversy: रियलिटी शो 'लॉक अप' में राम कपूर और शिल्पा शिंदे के बीच हुए तीखे विवाद के बाद अब राम की पत्नी गौतमी कपूर उनके सपोर्ट में आगे आई हैं।
- Written By: यति सिंह
राम कपूर और गौतमी कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया
Gautami Kapoor Supports Ram Kapoor: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर चल रहे फेमस रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस शो के भीतर चल रही कंटेस्टेंट्स की आपसी जंग अब सोशल मीडिया पर भी एक बड़े विवाद का रूप ले चुकी है। हाल ही के एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि किस तरह जेल के भीतर मौजूद सभी सदस्य दो अलग-अलग गुटों में बंट गए हैं।
इस पूरे घमासान के केंद्र में फेमस एक्टर राम कपूर आ गए हैं, जिन्होंने शो के भीतर एक बड़ा स्टैंड लिया है। उनके इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है, जिसमें उनकी पत्नी गौतमी कपूर भी मजबूती से अपने पति के साथ खड़ी नजर आ रही हैं।
जेल के भीतर दो गुटों में बंटे कंटेस्टेंट्स
शो के अंदरर चल रही इस खींचतान ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब पूरी जेल दो हिस्सों में बंट गई। एक तरफ जहां श्रेया कालरा, माधुरी जैन और शिल्पा शिंदे का गुट दिखाई दिया, वहीं दूसरी तरफ बाकी के तमाम प्रतियोगी एकसाथ नजर आए। इस आपसी टकराव के दौरान राम कपूर ने बड़े गुट का पक्ष लेते हुए शिल्पा शिंदे को सीधे अपने निशाने पर ले लिया।
सम्बंधित ख़बरें
R Madhavan ने सालों बाद किया चौंकाने वाला खुलासा, जानें क्यों ठुकरायी थी 3 Idiots की तमिल रीमेक
Alpha VS Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ के आगे दोनों फिल्मों ने टेके घुटने, कमाई में कौन निकला आगे?
Rajpal Yadav Jail: चेक बाउंस केस में सजा से बचे राजपाल; कोर्ट के फैसले के बाद वायरल हुई इंस्टाग्राम पोस्ट
KSBKBT Spoiler: लीप के बाद क्या शो में होगी नोइना की रीएंट्री, BTS वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस
राम कपूरने बातचीत के दौरान शिल्पा से जुड़े एक पुराने और बेहद संवेदनशील कानूनी मामले का जिक्र कर दिया। राम कपूर ने शिल्पा के पुराने झूठे यौन उत्पीड़न के मामले को सबके सामने उठाते हुए उन पर तीखी टिप्पणी की, जिसके बाद से ही शो का माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है।
पति की बेबाकी पर गौतमी कपूर ने किया सपोर्ट
‘लॉक अप 2’ राम कपूर के इस आक्रामक रविए को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों की मिली-जुली राय देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया यूजर्स का एक वर्ग जहां राम के बयानों की आलोचना करते हुए उन्हें लगातार ट्रोल कर रहा है, वहीं उनकी पत्नी गौतमी कपूर ने इन आलोचकों को करारा जवाब दिया है।
ये भी पढ़ें: Alpha VS Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ के आगे दोनों फिल्मों ने टेके घुटने, कमाई में कौन निकला आगे?
गौतमी कपूर ने साफ किया कि उन्हें ऑनलाइन होने वाली नकारात्मक टिप्पणियों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राम कपूर के सपोर्ट में कुछ पोस्ट शेयर किए हैं। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि नफरत करने वाले भले ही नफरत फैलाते रहें, लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि राम कपूर ने आखिरकार अपनी आवाज उठाई है।
