Lalit Modi On Ranveer Singh: ललित मोदी का बड़ा खुलासा, बोले- मेरी बायोपिक में काम करना चाहते थे रणवीर सिंह
Lalit Modi Biopic: ललित मोदी ने खुलासा किया है कि उनकी बायोपिक पर काम चल रहा है और दो साल पहले रणवीर सिंह उनसे लंदन में मिलने पहुंचे थे। रणवीर उनकी बायोपिक में उनका किरदार निभाने के इच्छुक थे।
- Written By: सोनाली झा
ललित मोदी और रणवीर सिंह (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Lalit Modi Biopic On Ranveer Singh: इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व कमिश्नर और चर्चित कारोबारी ललित मोदी ने अपनी बहुप्रतीक्षित बायोपिक को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म फिलहाल स्क्रिप्टिंग स्टेज में है और इसकी कहानी को विस्तार से तैयार किया जा रहा है। इसी दौरान उन्होंने अभिनेता रणवीर सिंह से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया।
एक इंटरव्यू में ललित मोदी ने बताया कि करीब दो साल पहले रणवीर सिंह उनसे मिलने लंदन पहुंचे थे। यह मुलाकात उनकी संभावित बायोपिक को लेकर हुई थी। ललित मोदी ने कहा कि यह उनकी तरफ से दिया गया प्रस्ताव नहीं था, बल्कि रणवीर स्वयं इस भूमिका को निभाने के लिए उत्साहित थे। अभिनेता ने उनसे कहा था कि उनके करियर में यदि कोई एक किरदार है जिसे वह जरूर निभाना चाहेंगे, तो वह ललित मोदी का किरदार होगा।
रणवीर की तारीफ करते नहीं थके ललित मोदी
पूर्व आईपीएल कमिश्नर ने रणवीर सिंह की अभिनय क्षमता की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि रणवीर बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता हैं और हर किरदार में जान डालने की क्षमता रखते हैं। ललित मोदी ने हालिया फिल्म धुरंधर में रणवीर के प्रदर्शन की भी तारीफ की और उसे दमदार बताया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि वर्तमान समय में रणवीर इस प्रोजेक्ट में रुचि रखते हैं या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2: ‘मैंने उसके अंदर कबीर सिंह देखा…’ लॉक अप-2 में कंटेस्टेंट की हरकत से भड़के हर्षद चोपड़ा
2026 की मोस्ट अवेटेड एक्ट्रेसेज़, रकुल प्रीत से रश्मिका तक हर किरदार करेगा सरप्राइज
18 साल की पॉपुलर एक्ट्रेस की सड़क हादसे में मौत, हॉलीवुड में छाया मातम, पिता का रो-रोकर बुरा हाल
Dhamaal 4 Collection Day 12: हॉलीवुड के तूफान के बीच ‘धमाल 4’ का धमाका, 12वें दिन भी अजय देवगन ने छापे करोड़ों
स्क्रिप्ट पर काम कर रही है अनुभवी टीम
ललित मोदी ने बताया कि उनकी बायोपिक के लिए एक विशेष टीम काम कर रही है। इस टीम का नेतृत्व स्नेहा रजानी कर रही हैं, जो पहले एक बड़े टीवी नेटवर्क की प्रमुख रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी के विभिन्न पहलुओं को शामिल करने के लिए 100 से अधिक इंटरव्यू रिकॉर्ड किए जा चुके हैं और कहानी को प्रामाणिक बनाने की कोशिश जारी है।
फैंस को है आधिकारिक घोषणा का इंतजार
ललित मोदी की जिंदगी विवादों, उपलब्धियों और बड़े फैसलों से भरी रही है। ऐसे में उनकी बायोपिक को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बनने पर आखिर कौन अभिनेता इस चर्चित शख्सियत का किरदार निभाता है। यदि रणवीर सिंह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते हैं, तो यह उनके करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण रोल में से एक साबित हो सकता है।
