मुकेश अंबानी ने की Dhurandhar की जमकर तारीफ, बोले- दूसरे पार्ट ने पहले फिल्म के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए

Ranveer Singh Film Dhurandhar: मुकेश अंबानी ने 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिकॉर्डतोड़ सफलता की सराहना की है। इस फ्रेंचाइजी ने दुनियाभर में 3100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।
Mukesh Ambani Praises Dhurandhar Ranveer Singh Film 3100 crore earnings
मुकेश अंबानी ने की धुरंधर की जमकर तारीफ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mukesh Ambani Praises Dhurandhar: आदित्य धर की फिल्म फ्रेंचाइजी 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। रिलीज के बाद से ही इस फ्रेंचाइजी ने न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में जबरदस्त सफलता हासिल की। अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भी इसकी उपलब्धियों की खुलकर सराहना की है। उन्होंने शेयरधारकों को लिखे अपने पत्र में 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए नया बेंचमार्क बताया।

मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो स्टूडियोज ने लगातार तीन वर्षों तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में देने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने बताया कि 2024 में 'स्त्री 2', 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। उनके अनुसार यह उपलब्धि जियो स्टूडियोज की निरंतरता और इंडस्ट्री में उसकी मजबूत स्थिति को दर्शाती है।

रिलीज रणनीति ने भी बनाया नया इतिहास

अंबानी ने फ्रेंचाइजी की अनोखी रिलीज रणनीति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में शायद पहली बार किसी फिल्म फ्रेंचाइजी के दो हिस्सों को एक साथ प्लान, फाइनेंस और शूट किया गया और फिर बेहद कम अंतराल में रिलीज किया गया। इस रणनीति ने दर्शकों के बीच उत्साह बनाए रखा और दोनों फिल्मों को जबरदस्त फायदा पहुंचाया।

पहले पार्ट ने बनाया रिकॉर्ड

मुकेश अंबानी के मुताबिक, 'धुरंधर' का पहला भाग अपने आप में ऑल टाइम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बना। फिल्म ने सिनेमाघरों में लगातार 15 सप्ताह तक शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद रिलीज हुई 'धुरंधर: द रिवेंज' ने पहले भाग द्वारा बनाए गए लगभग सभी रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया। अंबानी ने कहा कि दूसरे भाग की सफलता ने साबित कर दिया कि दर्शकों का फिल्म से जुड़ाव कितना मजबूत था।

3100 करोड़ से ज्यादा की कमाई

रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 350 करोड़ रुपये के संयुक्त बजट में बनी इस फ्रेंचाइजी ने दुनियाभर में 3100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया। पहले भाग ने 1307 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जबकि दूसरे भाग ने 1800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। इस तरह रणवीर सिंह की 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी में शामिल हो गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com