थिएटर में फ्लॉप, OTT पर हिट! रजनीकांत की ‘लाल सलाम’ 2 साल बाद मचा रही धमाल, जानें कहां है उपलब्ध
Lal Salaam OTT Release: रजनीकांत की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘लाल सलाम’ थिएटर में भले न चली हो, लेकिन जियो हॉटस्टार पर रिलीज होते ही ट्रेंड कर रही है। जानिए क्यों बन गई है ये मस्ट वॉच फिल्म।
- Written By: स्नेहा मौर्या
लाल सलाम मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rajinikanth Lal Salaam Movie Trending: ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर इन दिनों साउथ सिनेमा की एक ऐसी फिल्म ट्रेंड कर रही है, जो सिनेमाघरों में खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन डिजिटल रिलीज के बाद इस मूवी की किस्मत पलट गई है। यहां बात हो रही है सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम की, जो अब OTT पर मस्ट वॉच बनती जा रही है।
थिएटर में नहीं चला रजनीकांत की फिल्म का जादू
दरअसल, करीब दो साल पहले रिलीज हुई ‘लाल सलाम’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। 144 मिनट लंबी इस फिल्म में क्रिकेट के खेल के साथ-साथ दो समुदायों के बीच बढ़ते तनाव को दिखाया गया है। कहानी में यह दिखाया गया है कि कैसे कुछ सियासी ताकतें अपने फायदे के लिए धर्म का इस्तेमाल करती हैं और गांव का माहौल बिगाड़ देती हैं।
हालांकि, बड़े मुद्दे को उठाने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। कमर्शियल तौर पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई और दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका ने ईरान से मांगी Strait Of Hormuz से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही की गारंटी, ओमान में अहम बातचीत
कॉलेज छात्रा ने किराए के कमरे में लगाई फांसी, दीवार पर लिखे सुसाइड नोट में परिचितों को ठहराया जिम्मेदार
UP Cab Policy: अब नहीं चलेगी Ola-Uber जैसी कंपनियों की मनमानी, पीक ऑवर में नहीं बढ़ा सकेंगी मनमाना किराया
आज की ताजा खबर 12 जुलाई LIVE: उत्तर प्रदेश में आज ‘महा वृक्षारोपण 2026’ अभियान
लेकिन OTT पर बदली फिल्म की किस्मत
जैसे ही ‘लाल सलाम’ को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया, इसे नई ऑडियंस मिलने लगी। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई दर्शक इसे अब एक अंडररेटेड स्पोर्ट्स ड्रामा बता रहे हैं। फिल्म में रजनीकांत के साथ अभिनेता विष्णु विशाल और विक्रांत ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। वहीं खास बात ये है कि फिल्म में रजनीकांत का रोल कैमियो जैसा है, लेकिन उनकी मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान जरूर खींचा।
साथ ही कहानी में क्रिकेट मैच को शांति स्थापित करने के माध्यम के रूप में दिखाया गया है, जहां एक किरदार माहौल को सुधारने की कोशिश करता है, लेकिन उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें- OTT पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन! अश्लील कंटेंट दिखाने वाले 5 ऐप्स ब्लॉक, 100 से ज्यादा सीरीज पर गिरी गाज
IMDb रेटिंग और दर्शकों की राय
दिलचस्प बात यह है कि जहां OTT पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं IMDb पर इसकी रेटिंग सिर्फ 4.4/10 है। यही वजह रही कि थिएटर में फिल्म ज्यादा दर्शक नहीं जुटा पाई ।इसके बावजूद, OTT प्लेटफॉर्म पर ‘लाल सलाम’ ने एक बार फिर चर्चा बटोरी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि डिजिटल व्यूअरशिप के जरिए यह फिल्म अपनी छवि को कितनी हद तक बदल पाती है।
