-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Laapataa Ladies Being Left Out Of Academy Awards Shortlist
लापता लेडीज की अकादमी अवॉर्ड्स की शॉर्टलिस्ट से बाहर होने पर आमिर खान प्रोडक्शंस ने दी प्रतिक्रिया
- Written By: सोनाली झा
किरण राव की फिल्म लापता लेडीज इस साल अकादमी अवॉर्ड्स की शॉर्टलिस्ट में जगह नहीं बना पाई। आमिर खान प्रोडक्शंस ने कहा कि इस खबर से हमें जरूर निराशा हुई है, लेकिन साथ ही हमें इस सफर में जो अपार समर्थन और विश्वास मिला है।

लापता लेडीज (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
मुंबई: किरण राव की फिल्म लापता लेडीज इस साल अकादमी अवॉर्ड्स की शॉर्टलिस्ट में जगह नहीं बना पाई। आमिर खान प्रोडक्शंस ने कहा कि इस खबर से हमें जरूर निराशा हुई है, लेकिन साथ ही हमें इस सफर में जो अपार समर्थन और विश्वास मिला है, उसके लिए हम बेहद आभारी हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस, जियो स्टूडियोज और काइंडलिंग प्रोडक्शंस की टीम की ओर से हम अकादमी के सदस्य और FFI जूरी को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने हमारी फिल्म पर विचार किया।
इस प्रतिष्ठित प्रक्रिया में शामिल होना, जहां दुनिया भर की सबसे बेहतरीन फिल्मों के साथ हमारी फिल्म को स्थान मिला, हमारे लिए एक गर्व की बात है। हम उन सभी दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमारी फिल्म को सराहा और हमें समर्थन दिया। हम सभी टॉप 15 शॉर्टलिस्टेड फिल्मों की टीम्स को बधाई देते हैं और उन्हें अवॉर्ड्स के अगले स्टेजेज के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Aamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया प्लान, IFFM के साथ हनीमून की अटकलें तेज
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
Aamir Khan Wedding Pics: नई दुल्हन संग झूमे आमिर खान, किस कर लुटाया प्यार, Inside Photos आईं सामने
हमारे लिए, यह अंत नहीं बल्कि एक कदम आगे बढ़ने जैसा है। हम और भी प्रभावशाली कहानियां लाने और उन्हें दुनिया संग शेयर करने के लिए कमिटेड हैं। इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। लापता लेडीज में प्रतिभा रंता, नितांशी गोयल और स्पर्श श्रीवास्तव लीड रोल में नजर आए हैं। इनके अलावा रवि किशन, छाया कदम और दुर्गेश कुमार ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं।
किरण राव की फिल्म लापता लेडीज दो दुल्हनों की कहानी है, जो ट्रेन में बदल जाती हैं। ये फिल्म उनका सफर और एडवेंचर खुद को खोजने की एक दिल छू लेने वाली कहानी है। इस पिक्चर को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था। अब ये फिल्म ओटीटी पर भी मौजूद है। जिसे अब आप घर बैठकर भी देख सकते हैं। किरण राव की लापता लेडीज को बीते 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। उनकी ये फिल्म करीब 50 दिनों बड़े पर्दे पर जारी। जिसकी जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर दी थी।
Laapataa ladies being left out of academy awards shortlist
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी बवाल, वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेजप्रताप, बोले- सरकार का घेराव करेंगे
Jul 13, 2026 | 03:40 PMPune News: किसान सभा का तहसील कार्यालय पर मोर्चा, पूरी कर्जमाफी की मांग को लेकर आंदोलन
Jul 13, 2026 | 03:39 PM“फीस पढ़ाने की लेते हो, तो काम भी देना पड़ेगा”… बच्चे के जवाब और एक्सप्रेशन ने जीता इंटरनेट का दिल
Jul 13, 2026 | 03:39 PMअकोला GMC को मिली 12AB और 80G की मान्यता, अब सीएसआर (CSR) फंड से मिलेंगे अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण
Jul 13, 2026 | 03:38 PMChandipura Virus: क्या है चांदीपुरा वायरस? क्यों बढ़ी फिर चिंता और माता-पिता इन बातों का रखें ख्याल
Jul 13, 2026 | 03:38 PMमांगें नहीं मानीं तो भोपाल से दिल्ली तक होगा आंदोलन, 70 हजार लोकल यूथ सर्वेयर ने सरकार को दी चेतावनी
Jul 13, 2026 | 03:38 PMनागपुर ZP स्कूलों पर अस्तित्व का संकट; 75% स्कूलों में 50 से भी कम छात्र, 188 शालाएं बंद होने की कगार पर
Jul 13, 2026 | 03:32 PMवीडियो गैलरी

ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM














