-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Om Parvati Haveli
KSBKBT 2 Spoiler: मिताली को चढ़ा भूत, मिहिर-तुसली को मिली ओम-पार्वती की नसीहत
- Written By: अनिल सिंह
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: ओम और पार्वती ने मिहिर को हवेली बेचने से मना किया। परी हुई परेशान। दीवाली पर मिहिर-तुलसी का रिश्ता सुधरेगा। मिताली के सिर भूत का ड्रामा।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी: ओम-पार्वती ने हवेली बेचने से किया इनकार, मिहिर को दिया 'दो-टूक' जवाब
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Tulsi and Parvati: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की कहानी में एक बार फिर से पारिवारिक ड्रामा और ट्विस्ट शुरू हो गया है। तुलसी दीवाली की तैयारी कर ही रही थी कि उससे मिलने ‘कहानी घर घर की’ फेम पार्वती और ओम आ गए।
पार्वती ने आते ही तुलसी के आंगन में लगी तुलसी को संभाला, जिसके बाद तुलसी ने पार्वती और ओम की खूब खातिरदारी की। इसी दौरान पार्वती और ओम ने खुलासा किया कि जिस हवेली को मिहिर खरीदना चाहता है, वह उन दोनों की ही है। दूसरी ओर, परी पार्वती और ओम की हवेली की मालकिन बनने के सपने देख रही है। पार्वती और ओम के आने से कहानी में अब एक बड़ा बखेड़ा खड़ा होने वाला है।
मिहिर को ओम का ‘दो-टूक’ जवाब
आगामी एपिसोड में आप देखेंगे कि मिहिर और तुलसी का परिवार ओम और पार्वती की 36वीं एनिवर्सरी धूमधाम से मनाने वाला है, जहाॅं सब मिलकर केक कट करेंगे। इस मौके पर मिहिर, ओम से कहेगा कि वह उनकी हवेली खरीदने वाला है। मिहिर तो यह तक दावा कर देगा कि इस पुरानी हवेली को हासिल करने के लिए वह मुंहमांगी कीमत तक देने के लिए राजी है।
सम्बंधित ख़बरें
TMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
Khatron Ke Khiladi 15: मोर्ने मोर्केल की स्पीड से घबराए कंटेस्टेंट्स, रोहित शेट्टी के सरप्राइज ने बढ़ाया क्रेज
Lock Upp 2: मिल गए टॉप 3 फाइनलिस्ट? राम कपूर और शिल्पा शिंदे का सफर हुआ खत्म!
The Alliance: सीमा सजदेह ने एक्स हसबैंड सोहेल खान को किया सपोर्ट, रिश्ते ने जीता दिल
मिहिर के ये तेवर ओम और पार्वती को बिल्कुल पसंद नहीं आएंगे। यही वजह है कि ओम और पार्वती मिहिर के मुंह पर ही हवेली को बेचने से साफ इनकार कर देंगे। ऐसा होते ही मिहिर, ओम और पार्वती को मनाने की कोशिश करेगा, लेकिन वे अपने फैसले पर अडिग रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Apple का भी ठनका माथा, अमिताभ बच्चन की मोजे ऊपर आईफोन वाली पोस्ट देख चकराए यूजर्स
परी के सीने पर लोटेंगे सांप
ओम और पार्वती के इस फैसले से तुलसी तो खुश होगी, लेकिन परी घबरा जाएगी। परी को याद आएगा कि वह इस हवेली के दम पर ही दूसरी शादी करने वाली है। हवेली न बिकने की बात सुनकर परी के सीने पर सांप लोटेंगे और वह परेशान हो जाएगी।
मिताली का ड्रामा और पार्वती की नसीहत
दूसरी तरफ, मिताली यह दिखावा करेगी कि उसके सिर पर भूत आ गया है। मिताली की ये हरकतें अंगद को और भी परेशान करेंगी। वहीं तुलसी, अंगद को मिताली से शादी न करने की बार-बार सलाह देगी।
दीपावली के मौके पर ओम और पार्वती, मिहिर से बात करेंगे। इस दौरान मिहिर को नसीहत दी जाएगी कि किस तरह से तुलसी ने उसके घर और परिवार को संभाल रखा है। ओम और पार्वती की ये बातें मिहिर पर असर करेंगी।
सुधरेगा मिहिर और तुलसी का रिश्ता
पार्वती और ओम के जाते ही मिहिर और तुलसी के बीच का रिश्ता सुधरने वाला है। ओम और पार्वती की बातों से प्रभावित होकर मिहिर, तुलसी के महत्व को समझेगा। ऐसे में मिहिर और तुलसी अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी दीपावली का त्योहार मनाने वाले हैं, जिससे परिवार में एक बार फिर खुशियों का माहौल लौटेगा।
Kyunki saas bhi kabhi bahu thi om parvati haveli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में मानसून की असमान बारिश: पश्चिमी घाट के बांध लबालब, पूर्वी तहसीलों में अब भी सूखे जैसे हालात
Jul 29, 2026 | 03:05 PM48 नर्सों के पक्के होने का फैसला अटका: मनपा बैठक टलने से HC के आदेश वाले अहम प्रस्ताव पर नहीं हो सकी चर्चा
Jul 29, 2026 | 03:04 PMBhandara News: लाखांदुर में 15,562 हेक्टेयर में धान की बुआई पूरी, बारिश से रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
Jul 29, 2026 | 02:59 PMरेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, मेडिकल आधार पर कैडर बदलने वालों की पुरानी सेवा भी प्रमोशन में होगी शामिल
Jul 29, 2026 | 02:58 PMछत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 1215 ऑटो रिक्शा पर ठाेका 11.5 लाख का जुर्माना, 6 ऑटो जब्त
Jul 29, 2026 | 02:56 PMTMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
Jul 29, 2026 | 02:55 PMनागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 02:51 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM













