परी के नाम पर होगी मिहिर की हवेली, मिताली करेगी भूतनी ड्रामा, दिवाली पर आएगी तुलसी की सहेली

KSBKBT 2 Update: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिवाली पर बड़ा धमाका होने वाला है। आने वाले एपिसोड्स में मिहिर अपनी हवेली परी के नाम करने का फैसला करेगा, जिससे तुलसी और मिहिर के बीच टकराव बढ़ेगा।
परी के नाम पर होगी मिहिर की हवेली, मिताली करेगी भूतनी ड्रामा, दिवाली पर आएगी तुलसी की सहेली
दिवाली पर आएगी तुलसी की सहेली
Published on: 
Updated on: 

KSBKBT 2 Twist: टीवी का सबसे चर्चित शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ इस वक्त अपने दिलचस्प ट्विस्ट्स के चलते सुर्खियों में है। शो की कहानी एक बार फिर रोमांचक मोड़ लेने जा रही है, जहां हर किरदार का असली चेहरा धीरे-धीरे सामने आने लगा है। इस दिवाली शो में दर्शकों को बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा, जहां परी अमीर बनने वाली है और मिताली अपनी चालाकी से घर में हंगामा मचाएगी।

हाल के एपिसोड्स में देखा गया कि मिताली बेहोश होकर शांति निकेतन पहुंचती है और झूठा ड्रामा करती है कि उस पर किसी आत्मा का साया है। उसकी ये चाल शुरू में काम कर जाती है और घरवाले उसकी एक्स्ट्रा केयर करने लगते हैं। लेकिन तुलसी को मिताली की हरकतों पर शक हो जाता है। तुलसी ठान लेती है कि वह इस ड्रामे का सच सबके सामने लाकर ही रहेगी।

मिहिर सुनाएगा बड़ा फैसला

दूसरी ओर, शो में दिवाली से पहले बड़ा धमाका होने वाला है। मिहिर अपनी पुरानी हवेली परी के नाम करने का फैसला करता है, जिससे परी की किस्मत चमक उठेगी। हालांकि तुलसी उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश करती है, लेकिन बेटी के प्यार में अंधे मिहिर उसकी एक नहीं सुनते और उल्टा तुलसी से झगड़ पड़ते हैं। इससे नाराज तुलसी कसम खाती है कि वह परी को एक्सपोज करके ही रहेगी।

शादी की खबर सुनकर वृंदा होगी परेशान

वहीं, वृंदा अपनी शादी की खबर सुनकर परेशान है। हालांकि परिवार की खुशी के लिए वह अपने सपनों का बलिदान करने वाली है। वह आखिरी बार मायके में दिवाली मनाती दिखेगी, जिससे दर्शकों को एक इमोशनल ट्रैक देखने को मिलेगा। दिवाली के मौके पर शो में एक और दिलचस्प एंट्री होने वाली है। तुलसी की खास सहेली पार्वती उसकी मदद के लिए शांति निकेतन पहुंचेगी।

मिहिर को सच्चाई का आईना दिखाएगी पार्वती

धनतेरस के दिन पार्वती तुलसी को समझाती है कि कैसे परिवार में हो रहे गलत खेल को उजागर किया जाए। दोनों मिलकर मिहिर से बात करती हैं और पार्वती मिहिर को सच्चाई का आईना दिखाती है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि कैसे तुलसी और पार्वती मिलकर मिताली की चालों का अंत करती हैं और मिहिर को हकीकत से रूबरू कराती हैं। इस दिवाली ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में ड्रामा, इमोशन और रिवेंज का तड़का एक साथ देखने को मिलेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com