Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

KSBKBT 2 Spoiler: नशे में मिहिर ने नॉयना संग किया रोमांस! शूटिंग सेट से फोटो हुई वायरल, भड़के फैंस 

KSBKBT 2: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिहिर और नॉयना के बीच नशे में रोमांस दिखाया जाएगा। इस ट्विस्ट पर फैंस भड़क गए हैं और एकता कपूर को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Nov 17, 2025 | 05:30 PM

क्योंकि सास भी कभी बहू थी: मिहिर और नॉयना का बुढ़ापे वाला रोमांस देख फैंस हुए नाराज़, बोले- 'मेकर्स हदें पार कर रहे हैं'

Follow Us
Close
Follow Us:

KSBKBT 2 Upcoming Twist: स्मृति ईरानी और एकता कपूर के सुपरहिट सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने टीआरपी में बेशक बवाल मचा रखा हो, लेकिन अब शो में आने वाले ट्विस्ट फैंस को परेशान करने लगे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सीरियल के सेट से एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसने फैंस के बीच नाराजगी पैदा कर दी है। इस तस्वीर में मिहिर (Mihir) नशे की हालत में अपनी खास दोस्त नॉयना (Noyna) के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

यह तस्वीर सामने आने के बाद मिहिर और नॉयना के इस ‘बुढ़ापे वाले रोमांस’ ने फैंस का दिमाग खराब कर दिया है, और उन्होंने मेकर्स पर ‘हदें पार’ करने का आरोप लगाते हुए एकता कपूर और उनकी टीम को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

मिहिर और नॉयना का नैन मटक्का

वायरल हो रही तस्वीर को देखकर साफ पता चल रहा है कि मिहिर भी अब नॉयना के प्यार में पागल हो चुके हैं। भले ही सीरियल की कहानी में मिहिर ने नॉयना से अभी तक प्यार का इजहार न किया हो, लेकिन अब वह उसे चाहने लगा है। मिहिर की आंखों में यह प्यार साफ दिख रहा है, और आने वाले एपिसोड्स में दोनों के बीच जमकर रोमांस होने वाला है।

सम्बंधित ख़बरें

आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव हुईं बीमार, शेयर किया अपना हेल्थ अपडेट, बिल्ली बनी देखभाल में मददगार

सलीम खान अस्पताल में भर्ती, सलमान, अरबाज, अलवीरा समेत पूरा परिवार मिलने पहुंचे, डॉक्टर ने दी हेल्थ अपडेट

हार्वर्ड के मंच पर प्रियंका चोपड़ा ने युवा भारतीय छात्रों को दी प्रेरणा, बोलीं- आप ही वो भारत हैं जिसकी…

अकाय के जन्मदिन पर विराट-अनुष्का ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, सेलेब्स की सादगी ने जीता फैंस का दिल

ये भी पढ़ें- हार्ट सर्जरी के दौरान होश में थी सुष्मिता सेन, बोलीं- ‘बेटियों की सता रही थी चिंता’

फैंस ने लगाई लताड़: ‘बेटा मना रहा सुहागरात…’

मिहिर और नॉयना के इस ट्विस्ट ने मेकर्स को मुश्किल में डाल दिया है। फैंस को लग रहा है कि शो में मसाला डालने के चक्कर में मेकर्स अब हदें पार कर रहे हैं, जो पूरी तरह से गलत है।

सारी हदें पार

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सीरियल के मेकर्स को ट्रोल करते हुए लिखा है कि, “मेकर्स ने अब सारी हदें पार कर दी हैं। एक तरफ उनका बेटा अपनी सुहागरात मना रहा है, और दूसरी तरफ मिहिर अपनी दोस्त नॉयना के साथ रोमांस कर रहा है।” फैंस को लगता है कि शो की कहानी को मजेदार बनाने के लिए ऐसे अजीबोगरीब और अनैतिक ट्विस्ट दिखाना सीरियल के मूलभाव के खिलाफ है। लोग कह रहे हैं कि टीआरपी के लिए अब एकता कपूर कुछ भी दिखा रही हैं। फैंस ने एकता कपूर से गुजारिश की है कि वह कहानी को सही ट्रैक पर रखें, अन्यथा वे इस शो को देखना बंद कर देंगे।

Kyunki saas bhi kabhi bahu thi mihir noyna romance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 17, 2025 | 05:30 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment
  • Entertainment News
  • Television Show
  • TV Gossip

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.