क्या करण के सामने खुल जाएगा पार्थ की मौत का राज, तृप्ति करेगी नंदिनी और तुलसी का पर्दाफाश

KSBKBT 2 Spoiler: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में तृप्ति की एंट्री के बाद कहानी में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। उसे पार्थ की मौत का राज पता चलेगा, जिसका इस्तेमाल वह तुलसी के खिलाफ कर सकती है।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler Alert
क्योंकि सास भी कभी बहू थी (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler Alert: स्टार प्लस के आइकॉनिक टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में एक बार फिर से जबरदस्त ड्रामा देखने के लिए मिलने वाला है। जहां तृप्ति की एंट्री से शांति निकेतन में भूचाल आ गया है।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी में पार्थ की मौत का राज आज भी करण और परिवार वालों के सामने छिपा हुआ है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या तृप्ति पार्थ की मौत के पीछे छिपे इस रहस्य को सबके सामने लेकर आती है या वो इसे तुलसी को मात देने के लिए इस्तेमाल करती है।

साहिल को होगा बिजनेस में लॉस

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड की कहानी अब समायरा और सिड की शादी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आ रही है। जहां एक ओर घर में करण की बेटी समायरा की शादी की तैयारी चल रही है, तो वही साहिल को बिजनेस में एक बहुत बड़ा नुकसान होता हुआ नजर आएगा। इस नुकसान का सीधा असर साहिल और गौतम के रिश्ते पर भी पड़ता हुआ नजर आ सकता है।

क्या तृप्ति करेगी तुलसी का पर्दाफाश

सीरियल की आगे की कहानी में तृप्ति के सामने पार्थ की मौत का राज खुलने वाला है। वो ये राज जानने के बाद चुप नहीं बैठेगी, वो तुलसी के डर को बढ़ाने के लिए उसके सामने पार्थ की मौत की सच्चाई के बारे में पता होने की बात कहेगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अगर तृप्ति पार्थ की मौत का राज घरवालों के सामने लेकर आती है, तो इसका असर करण और नंदिनी के रिश्तें पर क्या होगा। क्या करण की अपनी मां तुलसी के प्रति नफरत खत्म हो जाएगी?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler Alert
रैपर बादशाह की पत्नी ईशा रिखी की होगी बिग बॉस 20 में एंट्री, क्या खुल जाएगा शादीशुदा जिंदगी के पीछे का राज

जल्द ही ऑफ एयर होगा क्योंकि सास भी कभी बहू थी

एक्ट्रेस और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी के बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद से लगातार शो के ऑफ एयर होने की अटकलें तेज हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, क्योंकि सास भी कभी बहू थी का दूसरा सीजन भी सितंबर के महीने तक बंद हो सकता है। इसीलिए अब शो की कहानी को जल्दी जल्दी आगे बढ़ाते हुए दिखाया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com