KSBKBT 2 Spoiler: 18 साल बाद हुई तुलसी के सामने आयी उसकी सबसे बड़ी दुश्मन, क्या फिर से टूट जाएगा विरानी परिवार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में 18 सालों बाद तृप्ति की रीएंट्री हो गई है। घर में शादी के माहौल के बीच तृप्ति की एंट्री से पूरा विरानी परिवार सदमे में चला जाएगा।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Latest Episode
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (सौ. डिजाइन फोटो )
Published on
Updated on

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Latest Episode: स्टार प्लस के सबसे बड़े सीरियल में से एक क्योंकि सास भी कभी बहू थी में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। इस शो में 10 सालों के लीप के बाद आगे की कहानी को दिलचस्प बनाने की तैयारियां चालू है।

सीरियल की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए इस सीरियल की सबसे खतरनाक और पुरानी वैंप तृप्ति विरानी की एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी हो गई है। तृप्ति की शो में एंट्री से तुलसी समेत सभी के जीवन में भूचाल आने वाला है।

तुलसी और तृप्ति के बीच शुरू होगा टशन

तृप्ति की वापसी के बाद जैसे ही उसका सामना तुलसी से होगा, उसके होश उड़ जाएंगे। आने वाले एपिसोड्स में तुलसी और तृप्ति की बरसों पुरानी दुश्मनी एक बार फिर से ताजा हो जाएगी। फिलहाल शो में वैष्णवी और नकुल की शादी का सीक्वेंस दिखाया जा रहा है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि तुलसी कैसे तृप्ति की साजिशों से अपने परिवार को बचाती है।

क्या मिहिर की चिट्ठी का खुलेगा राज

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में मिहिर से जुड़े राज से जल्द ही पर्दा उठ सकता है। तुलसी अभी भी मिहिर की उस चिट्ठी के असली सच से अनजान है। दूसरी ओर करण ही है जिसे मिहिर से जुड़ा ये राज पता है, लेकिन इस राज को छुपाने से परिवार में लगातार गलतफहमियां बढ़ते जा रही है।

तृप्ति और करण बनेंगे बिजनेस पार्टनर्स

आने वाली कहानी में करण और तृप्ति को बिजनेस पार्टनर्स बनते हुए देखा जा सकता है। तृप्ति की ये वापसी विरानी परिवार के लिए एक नया तूफान लेकर आएगी। करण और गौतम की दुश्मनी से वाकिफ तृप्ति इस मौके का जमकर फायदा उठाएगी। वो दोनों भाईयों में फूट डालती हुई नजर आएगी।

आने वाले एपिसोड में बढ़ेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा

शो के आगामी एपिसोड्स में दर्शकों को लगातार इमोशनल ड्रामा, पुराने रिश्तों की कड़वाहट और कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। तृप्ति की वापसी, तुलसी से उसका टकराव, मिहिर की चिट्ठी का रहस्य और विरानी परिवार को तोड़ने की नई साजिश कहानी को और रोमांचक बनाने वाली है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर रहेगी कि क्या तुलसी एक बार फिर अपने परिवार को टूटने से बचा पाएगी या तृप्ति अपनी चाल में सफल हो जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com