रैपर बादशाह की पत्नी ईशा रिखी की होगी बिग बॉस 20 में एंट्री, क्या खुल जाएगा शादीशुदा जिंदगी के पीछे का राज

Bigg Boss 20 को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। बिग बॉस के कंटेस्टेंट की लिस्ट में अब ईशा रिखी और अरिशफा खान का नाम भी शामिल हो गया है। दावा है कि मेकर्स दोनों से बातचीत कर रहे हैं।
Bigg Boss 20 Contestant List Update
रैपर बादशाह और पत्नी ईशा रिखी(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Bigg Boss 20 Contestant List Update: कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही है। बिग बॉस के प्रोमो के अनुसार ये रियलिटी शो जल्द ही टीवी पर नजर आ सकता है।

शो की प्रीमियर डेट का खुलासा होने के बाद दर्शकों को इस शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट की लिस्ट का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शो के लिए नीट प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाली रिया अहीर को भी अप्रोच किया गया है। इसके अलावा लव कौर भी इस रियलिटी शो में नजर आ सकती हैं।

ईशा रिखी की होगी बिग बॉस में एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रैपर बादशाह की पत्नी ईशा रिखी भी इस शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हो सकती है। दावा किया जा रहा है कि ईशा की बिग बॉस में एंट्री से शो की टीआरपी में चार चांद लग सकते हैं। हालांकि शो में कई बड़े चेहरों के शामिल होने की भी चर्चा जारी है।

अरिशफा खान भी आ सकती है नजर

सोशल मीडिया पर सामने आयी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अबकी इस शो में बादशाह की वाइफ ईशा रिखी के अलावा एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अरिशफा खान भी नजर आ सकती है। अरिशफा खान को आपने ये हैं मोहब्ब्तें, वीरा और उतरन जैसे सीरियल में देखा होगा।

विवादों में रहा था बादशाह और ईशा का रिश्ता

आपको बता दें कि ईशा रिखी पंजाब फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस होने के साथ ही एक मॉडल भी रह चुकी है। उन्होंने कुछ समय पहले ही बादशाह के साथ अपनी शादी की फोटोज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की थी। सूत्रों के अनुसार, दोनों का रिश्ता मार्च 2026 में शुरू हुआ था। हालांकि कुछ समय पहले दोनों के बीच अनबन की भी खबरें सामने आने लगी है। दावा तो ये भी किया जा रहा है कि जल्द ही ईशा और बादशाह अलग हो सकते हैं। कुछ दिनों पहले ही ईशा की क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करने के बाद से ही ये खबर जंगल की आग की तरह फैल गई थी।

Bigg Boss 20 Contestant List Update
Arjun Kapoor Emotional Video: बहन की शादी में झलका अर्जुन कपूर का दर्द, मां मोना कपूर को याद कर भर आयी आंखें

6 सितंबर से शुरू होगा बिग बॉस 20

बिग बॉस का सीजन 20 6 सितंबर से दर्शकों के बीच दस्तक देने वाला है। इस दिन बिग बॉस का ग्रैंड प्रीमियर होने के साथ ही तमाम कंटेस्टेंट भी शो में दिखायी देंगे। बिग बॉस 20 में इस बार रजत बेदी, मैरी कॉम, मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी और कुशाल तंवर जैसे कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com