KSBKBT 2 Spoiler: नकली शादी में नॉयना फंसी, रणविजय को पकड़ने तुलसी ने लगाई जासूसों की फौज
KSBKBT 2 Twist: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में बड़ा ट्विस्ट देखने मिलने वाला है। एक तरफ नॉयना की नकली शादी असली बनती दिखेगी, तो वहीं दूसरी तरफ तुलसी रणविजय की पोल खोलने के लिए जासूस हायर करेगी।
- Written By: सोनाली झा
रणविजय को पकड़ने तुलसी ने लगाई जासूसों की फौज
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Today Episode: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आने वाले एपिसोड्स दर्शकों के लिए धमाकेदार ड्रामा लेकर आ रहे हैं। कहानी उस मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां तुलसी को आखिरकार अंदाजा हो गया है कि उसका दामाद रणविजय सिर्फ निकम्मा ही नहीं, बल्कि चालाक भी है। यही वजह है कि तुलसी अब रणविजय का पर्दाफाश करने के लिए किसी भी हद से गुजरने को तैयार है।
अब तक आपने देखा कि तुलसी और शोभा जासूस हायर करने पर सहमत होती हैं। इसी दौरान शो में अंगद पर चोरी का इल्ज़ाम लगता है, जिससे मिहिर सदमे में आ जाता है। लेकिन असली तूफान अभी बाकी है और वह तुलसी की ओर बढ़ रहा है। आने वाले एपिसोड में तुलसी रणविजय को पकड़वाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाती दिखेगी।
प्रोफेशनल आदमी को हायर करेगी तुलसी
तुलसी एक प्रोफेशनल आदमी को रणविजय के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए हायर करेगी। जल्द ही इस जासूस की मेहनत रंग लाती है और तुलसी को रणविजय के खिलाफ बड़ा सबूत मिल जाता है। उसे पता चलता है कि रणविजय ‘पैसेवाला’ बनने का ढोंग कर रहा है, जबकि उसके पास असल में एक फूटी कौड़ी भी नहीं है। अब तुलसी इस सच को मिहिर तक पहुंचाने में झिझक महसूस करेगी, क्योंकि उसे डर है कि मिहिर उसकी बात मानेगा या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
Manoj Bajpayee Career: रिजेक्शन से टूटे नहीं मनोज बाजपेयी, ‘सत्या’ से बदली किस्मत, बन गए एक्टिंग के बादशाह
न्यूयॉर्क के TIME100 समिट में Nita Ambani का देसी जलवा, दो साल में बनी जामदानी साड़ी ने खींचा ध्यान
Raja Shivaji Collection: रितेश देशमुख की राजा शिवाजी पर टिकी निगाहें, ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर बढ़ी उम्मीदें
प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बीच Deepika Padukone के रोल कटने की खबर निकली झूठी, ‘राका’ टीम ने किया बड़ा खुलासा
मिहिर को सबक सिखाना चाहती है नॉयना
इसी बीच परी की शादी नजदीक है और तुलसी वृंदा व अंगद को शादी का निमंत्रण देने जाती है। जैसे ही मिहिर को इस बात का पता चलता है, वह भड़क उठता है। यहीं से रिश्तों में नई दरारें उभरने लगती हैं। दूसरी ओर शो का सबसे बड़ा ट्विस्ट नॉयना की नकली शादी आता है। नॉयना अपने बिजनेस पार्टनर के साथ एक फ़र्ज़ी शादी का ड्रामा रचकर मिहिर को सबक सिखाना चाहती है। लेकिन वह भूल जाती है कि उसका पार्टनर उसे सच्चा दिल से पसंद करता है। शादी के मंडप में वह असली शादी करने पर अड़ जाता है।
ये भी पढ़ें- IFFI 2025: रणवीर सिंह ने रजनीकांत के पैर छूकर किया सम्मान, गोवा में दिखा ऐतिहासिक पल
मिहिर को रणविजय का असली चेहरा दिखाती है तुलसी
नॉयना को लगता है हंगामा होगा और शादी रुक जाएगी, लेकिन इस बार उसकी प्लानिंग उलटी पड़ने वाली है। इस पूरी ड्रामेबाज़ी के बीच मिहिर नॉयना की शादी देखकर जलन महसूस करेगा और समझेगा कि वह नॉयना को पसंद करने लगा है। वह शादी रोकने की कोशिश भी करेगा। कहानी का सबसे बड़ा धमाका तब होगा जब तुलसी मिहिर को रणविजय का असली चेहरा दिखाती है। इसके बाद परी की शादी भी खतरे में पड़ जाती है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को भरपूर मसाला, ट्विस्ट और जबरदस्त इमोशन्स देखने को मिलेंगे।
