‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बड़ा ट्विस्ट, करण-नंदिनी की लड़ाई से टूटी समायरा, बालकनी से कूदने की कोशिश
KSBKBT 2 Twist: टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी के नए ट्रैक में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा। करण और नंदिनी की लड़ाई से परेशान उनकी बेटी समायरा सुसाइड की कोशिश करती नजर आएगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Latest Episode: टीवी का चर्चित पारिवारिक शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 लंबे समय से दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। शो में अक्सर ऐसे सामाजिक मुद्दों को उठाया जाता है जो परिवारों के लिए बेहद अहम होते हैं। हाल ही में सीरियल में ‘गुड टच और बैड टच’ जैसे संवेदनशील विषय को दिखाया गया था और अब कहानी बच्चों की मानसिक स्थिति और पारिवारिक तनाव पर फोकस करती नजर आ सकती है।
वीरानी परिवार में शादी की तैयारियां
फिलहाल शो की कहानी वीरानी परिवार के इर्द-गिर्द घूम रही है, जहां ऋतिक और मुन्नी की शादी की तैयारियां चल रही हैं। घर में खुशियों का माहौल है और सभी सदस्य इस खास मौके को लेकर उत्साहित हैं। लेकिन दूसरी तरफ करण और नंदिनी के रिश्ते में बढ़ता तनाव परिवार की खुशी पर असर डालता नजर आ रहा है।
समायरा ने शेयर किया अपना दर्द
बीते एपिसोड में दिखाया गया कि करण और नंदिनी की लगातार हो रही बहस से उनकी बेटी समायरा काफी परेशान हो जाती है। वह एक कोने में बैठकर रो रही होती है, तभी ऋतिक वहां पहुंचता है और उससे बात करने की कोशिश करता है।
सम्बंधित ख़बरें
बचपन से संगीत के दीवाने थे Jubin Nautiyal, ‘एक मुलाकात’ से चमकी किस्मत, बन गए करोड़ों दिलों की आवाज
इंजीनियरिंग छोड़कर बने सुपरस्टार, चांद पर भी बनाई थी अपनी पहचान, जानें Sushant Singh Rajput की जिंदगी के पहलू
राम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी
समायरा उसे बताती है कि घर में हर दिन होने वाली लड़ाइयों से वह बहुत दुखी है। इस पर ऋतिक उसे समझाता है कि उसके माता-पिता एक-दूसरे से अलग नहीं होंगे और सब कुछ जल्द ठीक हो जाएगा।
नंदिनी ने लिया बड़ा फैसला
इसी बीच दूसरे कमरे में करण और नंदिनी के बीच जोरदार बहस होती है। गुस्से में नंदिनी कह देती है कि ऋतिक की शादी के बाद वह करण से तलाक ले लेगी। वह कहती है कि अब वह लोगों के सामने यह दिखावा करते-करते थक चुकी है कि उनके रिश्ते में सब कुछ ठीक है।
गौतम और करण के बीच टकराव
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के आने वाले एपिसोड में एक और बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा। हवन के दौरान जब नंदिनी और करण को साथ बैठाया जाता है तो गौतम इससे नाराज हो जाता है और वहां से जाने लगता है। तभी करण उसे रोकता है और दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ जाती है।
इस दौरान नंदिनी भी बीच में बोलती है और करण की गलती बताती है, जिससे करण और ज्यादा नाराज हो जाता है। देखते ही देखते दोनों पूरे परिवार के सामने झगड़ने लगते हैं।
ये भी पढ़ें- करण जौहर को मिली अंडरवर्ल्ड की धमकी, फराह खान ने किया बड़ा खुलासा, 90s में तीनों खान पर भी था दबाव
समायरा की खतरनाक कोशिश
माता-पिता की इस बहस को सुनकर समायरा टूट जाती है। रोते हुए वह भागकर बालकनी में चली जाती है। ऋतिक उसके पीछे जाता है और अचानक जोर से आवाज लगाता है। जब पूरा परिवार वहां पहुंचता है तो सब हैरान रह जाते हैं, समायरा बालकनी की रेलिंग पर खड़ी होती है और कूदने की कोशिश कर रही होती है।
अब सवाल यह है कि क्या अपनी बेटी की हालत देखकर करण और नंदिनी अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश करेंगे या परिवार में यह दरार और गहरी हो जाएगी?
