Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

KSBKBT 2 Twist: तुलसी की बातों से मिहिर को लगेगा झटका, नोयोना के राज से होगा पर्दाफाश!

KSBKBT 2 Spoiler: टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में देखेंगे कि तुलसी सपना देखेगी और उसके बारे में मिहिर को बताएगी। यह सुनकर वो हैरान रह जाएगा।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Oct 27, 2025 | 11:38 AM

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

KSBKBT 2 Upcoming Twists: टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में कहानी एक दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुकी है। रविवार के एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि मिहिर विरानी एक ऐसी उलझन में फंस जाता है, जिससे निकलना उसके लिए आसान नहीं होगा। सुबह जब उसकी आंख खुलती है, तो उसे सिर में दर्द और आंखों के सामने धुंधलापन महसूस होता है। होश संभालते ही मिहिर खुद को नोयोना के कमरे में पाता है।

वो याद करने की कोशिश करता है कि आखिर वो यहां कैसे पहुंचा। धीरे-धीरे यादें लौटती हैं, और उसे एहसास होता है कि पिछली रात उसने नोयोना को तुलसी समझकर अपने प्यार का इजहार कर दिया था। ये सोचकर मिहिर के होश उड़ जाते हैं। वह घबराहट में अपना सामान समेटता है और वहां से निकलने की कोशिश करता है। तभी उसे वॉशरूम से शॉवर की आवाज सुनाई देती है और कमरे में फैला नोयोना का सामान देखकर उसे यकीन हो जाता है कि शायद रात को कुछ गलत हो गया है।

तुलसी की बात सुनकर मिहिर के उड़ेंगे होश

इसी बीच तुलसी का फोन आता है। वह हमेशा की तरह प्यारी और सुकून भरी आवाज में कहती है कि उसे एक अजीब सपना आया जिसमें मिहिर का सारा सामान बिखरा हुआ था। तुलसी की बात सुनकर मिहिर के चेहरे का रंग उड़ जाता है। तभी नोयोना का कॉल आता है और वो बहाना बनाकर तुलसी का फोन काट देता है। नोयोना उसे कैफे में मिलने बुलाती है।

सम्बंधित ख़बरें

Border 2 Collection: धुरंधर को पीछे छोड़ते हुए बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानें 9वें दिन की कमाई

Mardaani 3 Collection: रानी मुखर्जी की बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी, दूसरे दिन मर्दानी 3 ने वसूले इतने करोड़

राम चरण के घर में गूंजी जुड़वा बच्चों की किलकारी, पत्नी उपासना ने दिया एक बेटे और एक बेटी को जन्म

जेट स्की पर मां पिंकी संग मस्ती करते दिखे ऋतिक रोशन, शेयर किया दिल छू लेने वाला अनुभव

कैफे में नोयोना मिहिर से कहती है कि वो अपनी शादी में खुश नहीं है और पिछली रात मिहिर ने उसे प्यार का इजहार किया था। मिहिर सफाई देता है कि वह नशे में था और नोयोना को तुलसी समझ बैठा था। लेकिन नोयोना यह मानने को तैयार नहीं होती। वह जोर देकर कहती है कि मिहिर सच में उससे प्यार करता है।

दूसरी तरफ, जब मिहिर अपने दोस्त हेमंत से मिलता है, तो सारी सच्चाई सामने आती है। हेमंत बताता है कि वह रात को मिहिर के कमरे में आ गया था और नोयोना और मिहिर के बीच कुछ नहीं हुआ। मिहिर राहत की सांस लेता है और सच तुलसी को बताने का फैसला करता है।

ये भी पढ़ें- छठ पर्व पर खेसारी लाल यादव ने मारी बाजी, ‘छठ घाटे चली’ ने तोड़ा सारे रिकॉर्ड; पवन सिंह रहे पीछे

मिहिर को चेतावनी देगा हेमंत

लेकिन हेमंत उसे चेतावनी देता है कि तुलसी उसे दूसरी बार माफ नहीं करेगी। फिर भी मिहिर सच बताने निकल पड़ता है। इसी बीच प्रोमो में दिखाया गया है कि नोयोना खुद तुलसी को सच्चाई बताने जा रही है, लेकिन अपने तरीके से। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या तुलसी पहले ही सब कुछ जान चुकी है? इसका जवाब अगले एपिसोड में मिलेगा, जहां ड्रामा और भी ज्यादा बढ़ने वाला है।

Kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 mihir noyona night truth tulsi reaction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 27, 2025 | 11:38 AM

Topics:  

  • Entertainment News
  • TV Gossip
  • TV Spoiler

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.