पहली फिल्म से रातों-रात स्टार बनीं तनुश्री दत्ता, फिर बॉलीवुड छोड़ अध्यात्म की राह पर चली गई एक्ट्रेस
Tanushree Dutta के जन्मदिन पर उनके करियर के खास पहलुओं की चर्चा हो रही है। आशिक बनाया आपने से पहचान बनाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड छोड़ अध्यात्म का रास्ता चुना और #MeToo मूवमेंट में अहम भूमिका निभाई।
- Written By: सोनाली झा
तनुश्री दत्ता (फोटो- सोशल मीडिया)
Tanushree Dutta Birthday Special Story: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। तनुश्री का जन्म 19 मार्च 1984 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। तनुश्री ने अपने करियर की शुरुआत से ही इंडस्ट्री में खास पहचान बना ली थी। हालांकि, आज वह फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनका सफर अब भी चर्चा में बना रहता है।
तनुश्री दत्ता ने साल 2004 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीतकर देशभर में पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और टॉप 10 में अपनी जगह बनाई। मॉडलिंग से शुरुआत करने वाली तनुश्री ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखा।
पहली फिल्म से मिली जबरदस्त पहचान
साल 2005 में आशिक बनाया आपने से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली तनुश्री रातों-रात चर्चा में आ गई थीं। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ उनके बोल्ड सीन्स ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद उन्होंने ‘भागम भाग’, 36 चीन टाउन, ढोल और ‘स्पीड’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। करियर के पीक पर पहुंचने के बावजूद तनुश्री दत्ता ने अचानक बॉलीवुड से दूरी बना ली।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
अचानक इंडस्ट्री से बनाई दूरी
2010 में आई फिल्म ‘अपार्टमेंट’ के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। बाद में एक इवेंट में उनका बदला हुआ लुक देखकर लोग हैरान रह गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तनुश्री ने काम से ब्रेक लेने के बाद अध्यात्म का रास्ता चुना। वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं, जिसके चलते उन्होंने आश्रमों में समय बिताया। लद्दाख में उन्होंने बौद्ध ध्यान और श्वास तकनीक सीखी, जिससे उन्हें मानसिक रूप से मजबूत होने में मदद मिली।
मीटू मूवमेंट में अहम भूमिका
तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में मीटू मूवमेंट को भी हवा दी थी। उन्होंने फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले ने पूरे इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी और इसके बाद कई कलाकार सामने आए। तनुश्री दत्ता का सफर सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह आत्म-खोज और बदलाव की कहानी भी है। ग्लैमर की दुनिया से निकलकर अध्यात्म की ओर उनका रुख उनके जीवन के अलग और प्रेरणादायक पहलू को दर्शाता है।
