Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की लॉन्च डेट बढ़ी आगे, जानें क्या है वजह

क्योंकि सास भी कभी बहू थी लंबे वक्त से सुर्खियों में है, फैंस भी इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब शो के सीजन 2 की टेलीकास्ट डेट पोस्टपोन कर दी गई है, तो चलिए जानते हैं इसके पीछे की वजह।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jun 30, 2025 | 03:19 PM

​​क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की प्रीमियर डेट स्थगित (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

मुंबई: एकता कपूर का सुपरहिट सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है, लेकिन फैंस को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। दरअसल, इस पॉपुलर शो के सीजन 2 की टेलीकास्ट डेट पोस्टपोन कर दी गई है। पहले इसे 3 जुलाई 2025 से प्रसारित किया जाना था, लेकिन अब इसकी लॉन्चिंग में देरी तय मानी जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शो से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि निर्माता एकता कपूर शो के सेट में कुछ बड़े बदलाव चाहती थीं। सेट के लुक और कलर स्कीम को लेकर वह संतुष्ट नहीं थीं। यही वजह है कि सेट पर दोबारा काम शुरू किया गया है और इसी के चलते शो की लॉन्चिंग डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। एकता कपूर परफेक्शनिस्ट मानी जाती हैं और वह नहीं चाहतीं कि इतने आइकॉनिक शो की वापसी किसी भी तरह से अधूरी लगे।

मिहिर विरानी ने शो के लॉन्च डेट टलने की बताई वजह
बता दें, शो में मिहिर विरानी का किरदार निभाने वाले एक्टर अमर उपाध्याय ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हां, शो की टेलीकास्ट डेट टली है क्योंकि सेट को फिर से डिजाइन किया जा रहा है। अमर ने बताया कि स्क्रीन पर कलर कॉम्बिनेशन उतना प्रभावी नहीं लग रहा था, जितना होना चाहिए। ऐसे में एकता ने फैसला लिया कि वह सेट को दोबारा डिजाइन कराएंगी ताकि दर्शकों को विजुअल तौर पर बेहतर अनुभव मिल सके।

सम्बंधित ख़बरें

मिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी

Disha Patani Fitness Secrets: जिम में सिर्फ कार्डियो नहीं, ये वर्कआउट बनाता है एक्ट्रेस को फिट और स्ट्रॉन्ग

Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन

KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स

ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा ने फिर सिद्धू की कुर्सी का उड़ाया मजाक, अर्चना पूरन सिंह पर कसा तंज!

नई कहानी के साथ शो में मचेगा धमाल
भले ही शो का प्रसारण आगे बढ़ा दिया गया हो, लेकिन 3 जुलाई 2025 को ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की 25वीं वर्षगांठ पर शो के सीजन 2 की शूटिंग का मुहूर्त किया जाएगा। अमर उपाध्याय ने कहा, “इस तारीख पर शूटिंग की शुरुआत करना हमारे लिए बेहद खास है। यह हमारे लिए फुल सर्कल मोमेंट है। पुरानी यादें ताजा होंगी और हम नए जोश के साथ नई कहानी को आगे बढ़ाएंगे।”

खास बात ये है कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ पहली बार 3 जुलाई 2000 को स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हुआ था और 6 नवंबर 2008 तक चला था। अब 17 साल बाद तुलसी और मिहिर की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को अपनी भावनाओं से जोड़ने के लिए तैयार है।

Kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 launch date extended know reason

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2025 | 03:19 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • TV Gossip

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.