हंसी का डबल डोज, कुणाल खेमू की वेब सीरीज ‘सिंगल पापा’ का ट्रेलर रिलीज, 12 दिसंबर को होगी स्ट्रीम
Single Papa Trailer Release: कुणाल खेमू की वेब सीरीज 'सिंगल पापा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह कॉमेडी-ड्रामा एक सिंगल पिता के संघर्ष को दिखाता है। सीरीज 12 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
- Written By: अनिल सिंह
'सिंगल पापा' का ट्रेलर रिलीज: कुणाल खेमू, प्राजक्ता कोली की कॉमेडी-इमोशनल ड्रामा सीरीज नेटफ्लिक्स पर
Kunal Kemmu Single Papa Trailer Release: अभिनेता कुणाल खेमू जल्द ही एक हल्की-फुल्की और भावनात्मक वेब सीरीज ‘सिंगल पापा’ में नजर आएंगे। मंगलवार को इस कॉमेडी-ड्रामा सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
फिल्म के निर्माताओं ने सीरीज का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “ढेर सारा प्यार और ढेर सारी तरक्की। गहलोत परिवार का तमाशा जल्द ही देखने को मिलेगा।” यह सीरीज 12 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। इसमें कुणाल खेमू के अलावा, प्राजक्ता कोली, मनोज पाहवा और आयशा रजा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
‘सिंगल पापा’ ट्रेलर में कॉमेडी और फैमिली ड्रामा
2 मिनट 44 सेकंड के इस ट्रेलर में हंसी का डबल डोज और पारिवारिक कॉमेडी का तड़का देखने को मिल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
राम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म
कहानी का मोड़: ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि कुणाल खेमू को एक लावारिस बच्चा मिलता है, जिसे वे अपने घर ले आते हैं।
कोर्टरूम ड्रामा: इसके बाद कहानी कोर्टरूम में पहुँचती है, जहां उनकी पत्नी उनसे तलाक लेने के लिए कहती है।
गोद लेने का फैसला: कोर्ट के बाद, कुणाल अपने परिवार से कहते हैं कि वे अब उसी बच्चे को गोद लेंगे। इस फैसले से उनके परिवार वाले हैरान हो जाते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि जो आदमी अपना काम ठीक से नहीं कर सकता, वह बच्चा कैसे पालेगा।
पारिवारिक उथल-पुथल: इसके बाद गहलोत परिवार में हर रोज नई मुसीबतें आती हैं, जिससे भरपूर कॉमेडी पैदा होती है।
ये भी पढ़ें- ‘हां, मैं शम्मी कपूर हूं’ देवानंद की पुण्यतिथि पर जानें लेबनान का मजेदार किस्सा, पढ़ें अनसुनी बातें
सिंगल पिता का संघर्ष और इमोशन
ट्रेलर केवल कॉमेडी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सिंगल पिता के संघर्ष और प्यार की मार्मिक कहानी भी दिखाता है। ट्रेलर में ढेर सारी कॉमेडी, इमोशन और फैमिली ड्रामा का मिश्रण है, जो दर्शकों को गुदगुदाने के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी जोड़ेगा। अभिनेत्री प्राजक्ता कोली ने भी इस धमाकेदार सीरीज का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
नीरज उधवानी और इशिता मोइत्रा की टीम
इस सीरीज का निर्देशन नीरज उधवानी और हितेश केवल्या ने किया है, जबकि इसकी कहानी इशिता मोइत्रा और नीरज उधवानी ने मिलकर लिखी है। शशांक खेतान इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं, और इसका निर्माण जगरनॉट प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। कॉमेडी, पारिवारिक ड्रामा और भावनाओं का मिश्रण लेकर आने वाली सीरीज ‘सिंगल पापा’ 12 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
