हम होंगे कंगाल एक दिन…, कुणाल कामरा ने तोड़फोड़ फुटेज के साथ जारी किया नया वीडियो
Kunal Kamra Ham Honge Kangal Ek Din: हम होंगे कंगाल एक दिन.... कुणाल कामरा ने तोड़फोड़ के फुटेज के साथ एक नया वीडियो जारी किया है। जिसमें वह एक बार फिर संशोधित गीत के जरिए चर्चा में आ गए हैं।
- Written By: अनिल सिंह
कुणाल कामरा ने सुनाया विकसित भारत का नया एंथम, वीडियो को लेकर होगा विवाद!
Kunal Kamra Ham Honge Kangal Ek Din: कुणाल कामरा का एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी वाला विवाद अभी थमा नहीं है, इसी बीच उन्होंने एक और वीडियो जारी कर दिया है। इसमें वह ‘हम होंगे कामयाब’ को संशोधित करके हम होंगे कंगाल एक दिन…गीत गुनगुना रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने विवाद के फुटेज को भी जोड़ा है। हैबिटेट स्टूडियो में शिवसैनिकों द्वारा की गई तोड़फोड़ के फुटेज को उन्होंने अपने ताजा वीडियो में जोड़ा है और इसमें वह ‘हम होंगे कंगाल एक दिन…’ गाना गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह नया गाना विवादों में घिर सकता है, क्योंकि इसमें वह अंधविश्वास, भ्रष्टाचार, संघ का शिष्टाचार और गाय का प्रचार जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए नजर आए हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुणाल कामरा ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि वह किसी के आगे भी झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने विवादित वीडियो के बाद एक बार फिर नया वीडियो जारी किया है। जिसमें तोड़फोड़ की फुटेज का इस्तेमाल किया गया और वह एक बार फिर सत्ताधारी लोगों के खिलाफ बात करते हुए नजर आए हैं, आप भी देखें और सुनें यह वीडियो।
👀👀👀 pic.twitter.com/C5Bnn81p5E — Kunal Kamra (@kunalkamra88) March 25, 2025
सम्बंधित ख़बरें
तेलुगु सुपरस्टार भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक की सड़क हादसे में मौत, टॉलीवुड में शोक की लहर
Disha Patani Film: बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धमाका करेंगी दिशा पाटनी, ‘होलिगार्ड्स सागा’ से करेंगी एंट्री
Priyanka Chopra ने गोल्ड गाला 2026 में लूटी महफिल, 20 साल पुरानी साड़ी से बनी ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस
Thalapathy Vijay के शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़, प्रकाश राज और पूजा हेगड़े ने लुटाया प्यार
ये भी पढ़ें- नेहा कक्कड़ के फूट-फूटकर रोने पर बोले यूजर्स, विदेश में भी नौटंकी!
इस वीडियो में उन्होंने जो गाना गया है वह है, हम होंगे कंगाल एक दिन, मन में अंधविश्वास, देश का सत्यानाश, हम होंगे कंगाल एक दिन, होंगे नंगे चारों ओर, करेंगे देंगे चारों ओर, पुलिस के पंगे चारों ओर एक दिन, मन में नाथूराम, हरकतें आशाराम, हम होंगे कंगाल एक दिन, होगा गाय का प्रचार, लेकर हाथों में हथियार, होगा संघ का शिष्टाचार एक दिन, जनता बेरोजगार, गरीबी की कगार, हम होंगे कंगाल एक दिन। इससे पहले के वीडियो की अगर बात करें तो उन्होंने एकनाथ शिंदे के ऊपर टिप्पणी की थी, कथित तौर पर कुणाल कामरा ने उन्हें वीडियो में गद्दार बताया था। उन्होंने थाने की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी, आंखों में चश्मा, हाय। गीत गुनगुनाया था। जब इस पर विवाद हुआ तो कुणाल कामरा ने कहा कि वह पुलिस और कोर्ट को कॉर्पोरेट करने के लिए तैयार है, लेकिन उन्होंने यह कहा कि मैं किसी से माफी नहीं मांगूंगा, मैंने जो कहा है वह बिल्कुल सही है।
