कुमार सानू ने 24 घंटे में रिकॉर्ड किए 28 गाने, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
Kumar Sanu Guinness World Record: कुमार सानू ने 24 घंटे में रिकॉर्ड 28 गाने गाकर अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया। उनकी ‘वन-टेक’ परफॉर्मेंस, रफ्तार और समर्पण ने सभी को हैरान कर दिया।
- Written By: सोनाली झा
कुमार सानू ने 24 घंटे में रिकॉर्ड किए 28 गाने
Kumar Sanu Birthday Special Story: भारतीय संगीत के ‘किंग ऑफ मेलोडी’ कुमार सानू ने बॉलीवुड में अपने करियर के दौरान कई रिकॉर्ड बनाए हैं। कुमार सानू का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को कोलकाता में हुआ था। कुमार सानू आज अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। कुमार सानू का रियल नाम केदारनाथ भट्टाचार्य है। कुमार सानू ने नब्बे के दशक में रोमांस और मेलोडी को नई पहचान दी। उनकी मखमली और भावपूर्ण आवाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
सानू का करियर 1990 की सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ से शुरू हुआ, जिसमें उनके गाने ‘दिल का आलम’ और ‘नज़र के सामने’ ने रातोंरात उन्हें स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न भाषाओं में 20,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए। उनकी गायकी की बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें ‘रोमांस किंग’ और ‘किंग ऑफ मेलोडी’ जैसे खिताब दिलाए।
कुमार सानू का करियर
साल 1993 में कुमार सानू अपने करियर के शिखर पर थे। उन्हें अगले 40 दिनों के लिए अंतर्राष्ट्रीय टूर पर जाना था। उस समय कई फिल्मों के गाने रिकॉर्ड होना बाकी थे और निर्माताओं में चिंता थी कि सानू स्टूडियो में मौजूद नहीं होंगे। इसी बीच कुमार सानू ने एक दिन में रिकॉर्ड करने का ऐतिहासिक फैसला लिया। साल 1993 में हुई इस रिकॉर्डिंग में कुमार सानू ने 24 घंटे से भी कम समय में अलग-अलग फिल्मों के लिए 28 गाने रिकॉर्ड किए। उनकी रफ्तार, अद्भुत ‘वन-टेक’ परफॉर्मेंस और समर्पण ने सभी को हैरान कर दिया। गाने रिकॉर्ड करने की यह असाधारण क्षमता उनके जुनून और मेहनत का प्रतीक बन गई।
सम्बंधित ख़बरें
Batwara 1947 Promotion: जयपुर में सनी देओल का दमदार रोड शो, हवा महल में ‘बंटवारा 1947’ का किया भव्य प्रमोशन
‘मीडिया बिक चुकी है’, गटर जनरेशन विवाद के बीच कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, वीडियो में कही कई बड़ी बातें
42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, गुरु पूर्णिमा के दिन बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
दीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम
इस अविश्वसनीय उपलब्धि के बाद कुमार सानू का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। यह रिकॉर्ड आज भी कायम है और संगीत प्रेमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इसके अलावा उन्होंने लगातार पांच साल (1990-1994) तक बेस्ट मेल सिंगर का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता और 2009 में पद्मश्री से सम्मानित हुए। कुमार सानू का यह कीर्तिमान सिर्फ उनकी गायकी की प्रतिभा का प्रमाण नहीं है, बल्कि यह दर्शाता है कि मेहनत, समर्पण और जुनून के साथ कोई भी असंभव लगने वाला लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनके गाने और रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियां आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी हुई हैं।
