‘भतीजी के 5 बच्चे सबके पिता अलग’, कुमार सानू के परिवार पर पूर्व पत्नी रीटा भट्टाचार्य का गंभीर आरोप
Rita Bhattacharya: कुमार सानू के पूर्व पत्नी रीटा भट्टाचार्य ने कुमार सानू के परिवार को लेकर सनसनीखेज खुलासे किए हैं और बताया है कि उनका पूरा परिवार बदचलन है।
- Written By: अनिल सिंह
रीटा भट्टाचार्य ने कुमार सानू के परिवार पर लगाया गंभीर आरोप
Kumar Sanu Family: कुमार सानू और रीटा भट्टाचार्य का तलाक काफी समय पहले हो गया था लेकिन दोनों की व्यक्तिगत जीवन को लेकर कई बार चर्चा हुई और अब रीटा भट्टाचार्य ने कुमार सानू के परिवार को लेकर पहली बार सनसनीखेज खुलासे किए हैं और बताया है कि उनके परिवार में हर कोई बदचलन है। ससुर, जेठ, देवरानी, जेठानी, ननद और यहां तक की भतीजी के बारे में भी उन्होंने बात की है, जिसकी वजह से उनकी फैमिली सफर कर रही थी और आखिरकार उन्होंने तलाक का फैसला लिया।
फिल्म विंडो से की गई बातचीत में रीटा भट्टाचार्य ने कुमार सानू के परिवार को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि कुमार सानू पांच भाई बहन है, सबकी अपनी अपनी कहानी है। पिता ने बुढ़ापे में शादी की और सास का पूरा जीवन रो-रो कर बीता है। उस परिवार में मैं पहली महिला हूं जिसने तलाक लिया बाकी के लोग या तो रंगरेलियां मनाती रही या फिर घुट-घुट कर रोती रही।
सम्बंधित ख़बरें
राम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म
बाप ने बुढ़ापे में की शादी
बातचीत के दौरान रीटा भट्टाचार्य ने बताया कि मैंने अपनी आंखों से देखा है कि कुमार सानू के पिता ने बुढ़ापे में शादी की। वह उनकी मां के सामने तैयार होकर रोज नई दुल्हन से मिलने जाते थे। उनके घर का यही सिस्टम है।
ये भी पढ़ें- असम गम में डूबा है ये खुशियां मना रही? देवोलीना के फोटोशूट पर भड़के जुबिन गर्ग के फैंस
बहन पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ
कुमार सानू की बहन जो 45 साल की होगी, उनके तीन बच्चे हैं, वह भी अपने पति को छोड़कर, बॉयफ्रेंड को लेकर मेरे घर आ गई थी। मैंने कुमार सानू से कहा मेरी लाइफ बर्बाद मत करो लेकिन वह खुश थे क्योंकि उनको भी यही सब करना था। मेरी एक ननद है जो कुमार सानू के साथ सोती थी, जागती थी, खाती थी, दोनों रंगरेलियां मनाते थे।
देवरानी का दर्द
बातचीत के दौरान रीटा भट्टाचार्य ने बताया कि उसकी सास बहुत अच्छी है, लेकिन वह उस घर में घुट-घुट कर रहा करती थी। वह रोती थी, मेरी देवरानी का अंत भी बहुत दर्दनाक हुआ कुमार सानू के भाई चंदन ने अपनी बीवी को छोड़ दिया था और दूसरी शादी करके दूसरी जगह चले गए थे।
भतीजी के 5 बच्चे, पांचों के पिता अलग
बातचीत के दौरान रीटा ने यह भी बताया कि उनके एक जेठ की लड़की है। वह पांच बच्चों की मां है। कम उम्र की बच्ची है पांच बच्चों की मां बन गई और पांच बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुमार सानू के घर के परिवार का कल्चर कैसा था और इसमें मेरा परिवार सफर कर रहा था। कुमार सानू के बड़े भाई की एक और लड़की है। वह भी तीन बच्चों की मां है और तीनों के बाप अलग-अलग हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि रीटा भट्टाचार्य ने कुमार सानू के परिवार को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। अब देखना यह होगा कि इस विषय पर कुमार सानू की तरफ से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
