KSBKBT Spoiler: तुलसी के फैसले से हिल गया विरानी खानदान, रियो को मिली पॉवर ऑफ अटॉर्नी, परिवार में बढ़ी टेंशन
KSBKBT Twist: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी ने कारोबार की कमान रियो को सौंप दी है। इस फैसले से विरानी परिवार में भारी कलेश शुरू हो गया है। पार्थ और नंदिनी इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं।
- Written By: यति सिंह
स्मृति ईरानी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
KSBKBT Upcoming Episode: छोटे पर्दे के सबसे फेमस टीवी शो में से एक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में इन दिनों एक बेहद चौंकाने वाला ट्विस्टआ गया है। विरानी परिवार का आंतरिक कलेश अब खुलकर सामने आ चुका है। घर की मुखिया तुलसी विरानी ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसने पूरे परिवार की नींव को हिलाकर रख दिया है।
इस फैसले के बाद से ही घर के बाकी सदस्यों के बीच गुस्सा और असुरक्षा की भावना साफ देखी जा रही है। सीरियल’क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की कहानी में आया यह नया मोड़ दर्शकों को बांधे रखने में पूरी तरह सही साबित हो रहा है।
तुलसी ने किया रियो पर भरोसा
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में आपने अभी तक देखा कि विरानी परिवार के अंदर भारी ड्रामा हो रहा है। रियो ने बड़ी ही चालाकी से पूरे परिवार के सामने अपनी मासूमियत का ढोंग रच दिया है। रियो ने हाथ जोड़कर सबको यह विश्वास दिलाने की कोशिश की कि वह किसी लालच में काम नहीं कर रहा है। रियो ने तुलसी को भावुक करते हुए कहा कि उसका मकसद केवल लोगों का आशीर्वाद पाना है।
सम्बंधित ख़बरें
अमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट
‘एकता कपूर ने माफी मांगी थी’, सान्वी तलवार ने सुनाया सेट का कथित अनुभव, करण कुंद्रा पर लगाए आरोप
Divyanka Tripathi Twins: 41 की एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों संग की पहली पूजा, मंदिर में दिखा भावुक पल
स्टार प्लस के ‘सैराब’ में नजर आएगी कृष्णा कौल संग मदिराक्षी मुंडले की दिल छू लेने वाली केमिस्ट्री
कहानी में रियो ने यह भी दावा किया कि उसने सोशल मीडिया पर विरानी ब्रांड को पोपुलेरिटी बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। तुलसी विरानी उसकी इन मीठी बातों में पूरी तरह आ गईं। तुलसी ने तुरंत घर के बाकी सदस्यों गौतम, हेमंत और पूजा से राय मांगी। इन तीनों ने भी बिना सोचे-समझे रियो को सपोर्ट दे दिया जिसके बाद तुलसी ने उसे कारोबार की पावर ऑफ अटॉर्नी रियो को सौंपने का ऐलान कर दिया है।
Only good & cute scene of today. Parth telling Nandini about Vaishnavi & even accepting his mistake. Sweet boy. Nandini laughing does something to me. Her laugh is infectious.♥️🥹♥️ Rio 🐦 will spoil all surprise.🤡#KyunkiSaasBhiKabhiBahuThi #KSBKBT2 pic.twitter.com/DXl1iQDCwX — Anna (@annaxxo_) June 6, 2026
बढ़ी पार्थ और नंदिनी की मुश्किलें
तुलसी विरानी के इस फैसले ने घर के लोगों को झटका दिया है। पार्थ और नंदिनी तुलसी के फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। उन्हें इस बात का गहरा मलाल है कि रियो जैसे बाहरी शख्स को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे दी गई। इस बीच वैष्णवी ने भी रियो के काम की तारीफ कर दी।
वहीं रियो ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए सबके सामने वैष्णवी का हाथ पकड़कर अपनी तारीफ पर उसकी मुहर लगवा ली। कहानी में वैष्णवी की इस नासमझी ने जलती आग में घी का काम कर दिखाया है।
यह भी पढ़ें: वीकेंड पर चला वरुण धवन का जादू, जानें Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai ने 2 दिन में किया कितना कलेक्शन?
विरानी परिवार में पड़ेगी फूट
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में तुलसी के फैसले के बाद विरानी परिवार के आपसी रिश्ते टूटते नजर आ रहे हैं। रियो की इस हरकत से नाराज होकर पार्थ ने वैष्णवी पर अपना गुस्सा निकाल दिया है। उसने वैष्णवी को रियो के पास आने के लिए जमकर खरी-खोटी सुनाई जिसके बाद वैष्णवी रोने लगी। तुलसी विरानी ने इन दोनों के बीच के इस झगड़े को दूर से देख लिया है।
दूसरी तरफ नंदिनी लगातार पार्थ को भड़का रही है कि तुलसी विरानी का यह अंधा भरोसा एक दिन पूरे विरानी खानदान को बर्बाद कर देगा। हालांकि पार्थ ने उसे शांत रहने को कहा है और दावा किया है कि वह जल्द ही रियो के असली चेहरे को सबके सामने लेकर आएगा।
