Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

KSBKBT 2 Twist: वृंदा और मिताली की टक्कर से शांति निकेतन में मचेगा हंगामा, बीच में फंसेगा अंगद

KSBKBT 2 Update: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आने वाले एपिसोड्स दर्शकों के लिए धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आएंगे। नॉयना मिहिर को पाने की कोशिश में लगी है, जबकि विक्रम उसका सच मिहिर तक पहुंचा देता है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Sep 13, 2025 | 11:49 AM

वृंदा और मिताली की टक्कर से शांति निकेतन में मचेगा हंगामा

Follow Us
Close
Follow Us:

KSBKBT 2 Spoiler: स्मृति ईरानी के सुपरहिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में इन दिनों फिर से जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने कहानी को नया ट्विस्ट देने के लिए कई किरदारों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर दिया है। आने वाले एपिसोड्स में शो में धमाकेदार घटनाक्रम दिखाया जाएगा, जो दर्शकों को फिर से कहानी से जोड़ देगा।

कहानी की शुरुआत नॉयना से होती है, जिसने ठान लिया है कि वह किसी भी हाल में मिहिर को अपना बनाएगी। इस बीच जब विक्रम नॉयना को प्रपोज करता है, तो वह साफ कह देती है कि उसे मिहिर से प्यार है। विक्रम उसकी बातें जाकर मिहिर को बता देता है। गुस्से में मिहिर नॉयना से सच जानने की कोशिश करता है, लेकिन वह चालाकी से उसे बेवकूफ बना देती है।

मिताली का धमाकेदार एंट्री

ज्यादा देर तक शांति रहने वाली नहीं है, क्योंकि नॉयना की वजह से मिहिर के ऑफिस में मिताली की एंट्री होने वाली है। वहां आते ही वह अंगद पर डोरे डालना शुरू कर देती है। इतना ही नहीं, एक मौके पर अंगद उसकी जान भी बचाएगा। इस वजह से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। ऑफिस में वृंदा और मिताली का आमना-सामना होगा। दोनों के बीच तनातनी बढ़ेगी और अंगद बीच में फंस जाएगा। शो में यहां से एक नया लव ट्राइएंगल तैयार होगा, जो शांति निकेतन के माहौल को और ज्यादा गरमा देगा।

सम्बंधित ख़बरें

ईद पर छलका जरीन खान का दर्द, मां की तबीयत और दुनिया की हालत से टूटीं एक्ट्रेस, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

‘शादी में नहीं बुलाया…?’ नन्हीं फैन की शिकायत पर पिघले रश्मिका-विजय, घर बुलाकर खिलाए लड्डू

‘पति की फिल्म पर खामोशी क्यों?’ धुरंधर 2 को लेकर दीपिका पादुकोण हुईं ट्रोल, स्क्रीनिंग भी की मिस

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 3 दिन में 400 करोड़ पार के करीब फिल्म, KGF-पठान और जवान को छोड़ा पीछे

परिधि का झूठ और पोल खुलना

इधर, तुलसी अपनी बेटी परिधि को लेकर चिंतित रहेगी। परिधि ससुराल में लड़ाई करती है और फिर मिहिर-तुलसी के सामने आकर घरेलू हिंसा की झूठी कहानी सुना देती है। लेकिन जल्द ही अजय ससुराल आकर परिधि के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का पर्दाफाश करेगा। यह सुनकर मिहिर और तुलसी को गहरा झटका लगेगा।

ये भी पढ़ें- दिशा पाटनी के बरेली वाले घर पर गोलियां बरसाईं, पिता बोले- 8-10 राउंड फायरिंग हुई

तुलसी-मिहिर का बड़ा फैसला

बेटी की करतूतों से परेशान होकर तुलसी और मिहिर ठान लेंगे कि अब वे परिधि को सुधार कर ही दम लेंगे। वे उसे याद दिलाएंगे कि उसकी शादी हो चुकी है और अब वह किसी और के साथ रिश्ता नहीं बना सकती। शो में यह मोड़ दर्शकों को जोरदार इमोशनल और ड्रामेटिक सफर दिखाने वाला है।

Ksbkbt 2 twist vrinda and mitali clash will create a ruckus in shanti niketan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 13, 2025 | 11:49 AM

Topics:  

  • Entertainment News
  • TV Gossip
  • TV Spoiler

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.