KSBKBT Update: कोर्ट में गौतम विरानी का कहर, परी की इज्जत पर उठे सवाल, मिहिर-तुलसी की बढ़ीं मुश्किलें
KSBKBT Spoiler: क्योंकि सास भी कभी बहू थी में कोर्टरूम ड्रामा चरम पर है। गौतम ने परी के चरित्र पर सवाल उठाकर मिहिर-तुलसी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि तुलसी अहम सबूत लाकर रणविजय को बेनकाब करेगी।
- Written By: सोनाली झा
क्योंकि सास भी कभी बहू थी ट्विस्ट (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Twist: टीवी का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर जबरदस्त ड्रामे के दौर से गुजर रहा है। स्मृति ईरानी द्वारा निभाया गया तुलसी का किरदार इन दिनों अपने ही बेटे गौतम विरानी के सामने बेबस नजर आ रहा है। गौतम अब पहले से कहीं ज्यादा जहरीला हो चुका है और उसने कसम खा ली है कि वह किसी भी कीमत पर तुलसी को बर्बाद करके ही दम लेगा। बीते एपिसोड में कोर्टरूम ड्रामे ने दर्शकों को चौंका दिया, जहां गौतम ने परी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाकर माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया।
अब तक आपने देखा कि कोर्ट में गौतम यह साबित करने की कोशिश करता है कि परी एक बदचलन औरत है। वह यह भी आरोप लगाता है कि परी ने अपने पहले पति को मानसिक रूप से परेशान किया था। गौतम की इन बातों को सुनकर तुलसी पूरी तरह टूट जाती है और उसका संतुलन बिगड़ जाता है। वहीं मिहिर भी इस पूरे घटनाक्रम से परेशान नजर आता है। लेकिन कहानी यहीं नहीं रुकने वाली, क्योंकि आगे और भी बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं।
मिहिर-तुलसी के खिलाफ चलेगा अगली चाल
आने वाले एपिसोड्स में गौतम मिहिर और तुलसी के खिलाफ अगली चाल चलने वाला है। वह ठान लेगा कि वह परी को मोहरा बनाकर मिहिर और तुलसी से अपना बदला पूरा करेगा। कोर्ट में गौतम यह साबित करने में कामयाब हो जाएगा कि परी गलत है और रणविजय ने उसके साथ कुछ भी गलत नहीं किया। इस बार मिहिर का भाई भी गौतम को रोकने में नाकाम रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Arbaaz Khan Birthday: खिलाड़ी का ऑफर ठुकराया, डेब्यू बार-बार टला, फिर दरार ने बदल दी अरबाज खान की किस्मत
Kishore Kumar Story: अभास कुमार से बने किशोर कुमार, चार शादियां, मधुबाला का प्यार और कई अनसुने किस्से
मायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
स्पाइडर-मैन के तूफान के बीच भी नहीं झुका जन नायकन, 12 दिनों में 178 करोड़ कमाकर विजय ने बनाया रिकॉर्ड
रणविजय के खिलाफ साबुत लाएगी तुलसी
गौतम के तेवर देखकर कोर्ट में मिहिर और तुलसी की सांसें अटक जाएंगी। मिहिर को लगने लगेगा कि वह परी की मदद नहीं कर पाएगा और मामला पूरी तरह हाथ से निकल चुका है। हालांकि तुलसी हार मानने वालों में से नहीं है। सही मौके का इंतजार करते हुए वह ऐन वक्त पर पासा पलटने का फैसला करेगी। तुलसी ऐसा सबूत सामने लाएगी जिससे यह साफ हो जाएगा कि रणविजय कितना घटिया इंसान है। तुलसी का यह वार गौतम सहन नहीं कर पाएगा और आखिरकार उसे हार माननी पड़ेगी।
ये भी पढ़ें- Anupama Spoiler: अनुपमा की बढ़ेंगी मुश्किलें, रजनी और राही मिलकर रचेंगी बड़ा षड्यंत्र
अजय से करवाएगी परी की शादी
रणविजय और परी के अलग होते ही तुलसी एक नया फरमान सुनाएगी। वह ऐलान करेगी कि परी की शादी एक बार फिर उसके पहले पति अजय से करवाई जाएगी। तुलसी के इस फैसले के बाद परी अपने पुराने ससुराल लौट जाएगी और अजय के बच्चे को अपनाने का फैसला करेगी। वहीं रणविजय सिर्फ हाथ मलता रह जाएगा। क्योंकि सास भी कभी बहू थी के आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि गौतम अब कौन-सी नई चाल चलता है।
