आलिया भट्ट के बर्थडे पर मां सोनी राजदान का इमोशनल पोस्ट, बोलीं- ‘तुम प्यार और दया से भरी हुई हो’
Soni Razdan Share Emotional Post: आलिया भट्ट के 33वें जन्मदिन पर मां सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया। बेटी की तारीफ करते हुए लिखा- तुम दया और प्यार से भरी हुई हो।
- Written By: स्नेहा मौर्या
आलिया भट्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Soni Razdan Post For Alia Bhatt: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस, दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच उनकी मां और अभिनेत्री सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर बेटी के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खास तस्वीरें
सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आलिया की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक लंबा और भावनात्मक संदेश भी लिखा। अपने पोस्ट में उन्होंने आलिया को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि उनकी बेटी उनके लिए बेहद खास है और परिवार की पूरी दुनिया है। उन्होंने कहा कि आलिया बचपन से ही बेहद दयालु और प्यार से भरी हुई इंसान रही हैं।
बेटी आलिया की अच्छाई पर जताया गर्व
सोनी राजदान ने अपने संदेश में आगे लिखा कि अक्सर कहा जाता है कि इंसान को जिंदगी में वही मिलता है जो वह दूसरों को देता है। उन्होंने कामना की कि आलिया को भी जीवन में उतनी ही खुशियां और अच्छाइयां मिलें, जितनी वह दूसरों को देती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
क्रिकेटर बनने का सपना टूटा, फिल्ममेकर बनकर रच दिया इतिहास, जानें विशाल भारद्वाज की सफलता की कहानी
Arbaaz Khan Birthday: खिलाड़ी का ऑफर ठुकराया, डेब्यू बार-बार टला, फिर दरार ने बदल दी अरबाज खान की किस्मत
Kishore Kumar Story: अभास कुमार से बने किशोर कुमार, चार शादियां, मधुबाला का प्यार और कई अनसुने किस्से
मायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
उन्होंने यह भी कहा कि आलिया का जोश, मेहनत और सकारात्मक सोच आसपास के लोगों को प्रेरित करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आलिया हमेशा ऐसे ही लोगों की जिंदगी को छूती रहेंगी और उनका परिवार भी इसी तरह खुशहाल बना रहेगा।
फैंस भी हुए भावुक
मां-बेटी के इस प्यारे रिश्ते को देखकर फैंस भी काफी भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कमेंट करते हुए आलिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और सोनी राजदान के पोस्ट की भी तारीफ की। फैंस का कहना है कि यह पोस्ट मां के प्यार की एक खूबसूरत झलक दिखाता है।
ये भी पढ़ें- ‘केडी: द डेविल’ का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज, नोरा फतेही और संजय दत्त की जोड़ी ने मचाया धमाल
आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में एक्ट्रेस
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट इन दिनों अपनी कई बड़ी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। वह निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
इसके अलावा आलिया अपनी अगली फिल्म अल्फा को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ बॉबी देओल दिखाई देंगे। यह स्पाई एक्शन फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और फैंस आलिया को एक नए अंदाज में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
