‘भारत के मुसलमान काफी लकी हैं’ केआरके का पोस्ट हुआ वायरल, नेटिजंस ने कह दी बड़ी बात
फिल्म क्रिटिक केआरके भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर खूब पोस्ट कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने भारत में रहने वाले मुसलमानों को लेकर एक पोस्ट किया है। जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
केआरके (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: फिल्म क्रिटिक और सेल्फ-प्रोक्लेम्ड ट्रेड एनालिस्ट कमाल राशिद खान (KRK) अक्सर किसी ना किसी मुद्दों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर वह अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ गए हैं।
दरअसल, केआरके हर मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटते हैं। इस बार उन्होंने भारत में रहने वाले मुसलमानों को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। केआरके का बयान अब खूब वायरल हो रहा है और उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।
Those muslims, who are not happy in India, should see the situation of 2.2 million Muslims in #Gaza, who are not having House, food and water also. Who are dying like animals on the roads. You all are lucky enough, if you are living in India.🇮🇳 — KRK (@kamaalrkhan) May 15, 2025
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं नास्तिक हूं’, जावेद अख्तर का पलटवार, इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब
‘मैं गलत नहीं थी, फिर भी…भावुक हुईं शिल्पा शिंदे, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
सनी देओल ने ‘गदर’ या ‘बॉर्डर’ में किस फिल्म के लिए ली ज्यादा फीस, जानिए दोनों फिल्मों का दिलचस्प किस्सा
‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
केआरके ने पोस्ट शेयर कर कही ये बात
केआरके ने अपने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, “जो मुसलमान भारत में खुश नहीं हैं, उन्हें गाजा में 22 लाख मुसलमानों की स्थिति देखनी चाहिए। वहां लोगों के पास घर, खाना और पानी तक नहीं है। वे सड़कों पर जानवरों की तरह मर रहे हैं। आप सभी बहुत भाग्यशाली हैं, अगर आप भारत में रह रहे हैं।”
यूजर्स ने कर डाला ट्रोल
इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने केआरके को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। एक यूजर ने तंज कसते हुए पूछा, “तो फिर आप यूके में क्यों हैं?” वहीं, दूसरे ने लिखा, “आप कब इंडिया वापस जा रहे हैं?” कई यूजर्स ने उन्हें दोहरी मानसिकता रखने का आरोप लगाते हुए आलोचना की है, जबकि कुछ ने उनकी बात का समर्थन भी किया।
ये भी पढ़ें- कुणाल खेमू ने भारत-पाकिस्तान तनाव पर अब शेयर किया पोस्ट, यूजर्स बोले- ‘नींद से उठ गए क्या…’
खास बात ये है कि केआरके अक्सर ऐसे मुद्दों पर ट्वीट करते हैं जो राजनीतिक या सामाजिक रूप से संवेदनशील होते हैं। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करने की घोषणा पर भी कटाक्ष किया था। उन्होंने लिखा था, “फिर से 8 बजे? ये समय खतरनाक है।”
बॉलीवुड सितारों पर भी कर चुके हैं कमेंट
इसके अलावा, केआरके बॉलीवुड सेलेब्स को लेकर भी अक्सर तीखी टिप्पणियां करते रहते हैं। उनकी समीक्षाएं अक्सर सलमान खान, आमिर खान और सनी देओल जैसे बड़े सितारों की फिल्मों पर निशाना साधती हैं। वह अपनी राय के लिए जितने चर्चित हैं, उतनी ही बार ट्रोलिंग का शिकार भी होते रहते हैं।
