KRK Bail: केआरके को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत, जानें क्या है ओशिवारा फायरिंग कांड
KRK Oshiwara Firing Case: मुंबई की अंधेरी कोर्ट ने ओशिवारा फायरिंग मामले में गिरफ्तार कमाल राशिद खान (KRK) को 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है।
- Written By: अनिल सिंह
KRK Bail in Oshiwara Firing Case (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
KRK Bail in Oshiwara Firing Case: मुंबई के ओशिवारा इलाके में हुई फायरिंग की घटना में गिरफ्तार फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (KRK) के लिए राहत भरी खबर आई है। अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने केआरके को 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। करीब एक हफ्ते तक पुलिस हिरासत में रहने के बाद अब केआरके जेल से बाहर आएंगे।
बता दें कि 23 जनवरी की शाम को ओशिवारा पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। इस घटना ने मुंबई की पॉश रिहायशी इमारतों में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए थे।
क्या थी ओशिवारा फायरिंग की पूरी घटना?
मामले की शुरुआत अंधेरी के ओशिवारा स्थित एक रिहायशी बिल्डिंग में हुई फायरिंग की आवाजों से हुई थी। बिल्डिंग में रहने वाले लेखक-निर्देशक नीरज कुमार मिश्रा और मॉडल प्रतीक वैध ने रात के समय गोलियां चलने की आवाज सुनी और पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जांच और बैलिस्टिक रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पाया कि फायरिंग केआरके के घर की तरफ से हुई थी। पुलिस ने मौके से जिंदा कारतूस भी बरामद किए और केआरके की लाइसेंसी बंदूक को जांच के लिए जब्त कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
शाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर
बच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह
Musafir Cafe Season 2: एक बार फिर लौटेंगे मुसाफिर, इश्क की नई उड़ान के लिए हो जाइए तैयार
ये भी पढ़ें- वैलेंटाइन डे पर बड़ा धमाका, दोबारा रिलीज होगी ‘ये दिल आशिकाना’, कभी OTT पर नहीं आई ये फिल्म
“फंसाने की साजिश”: केआरके का कोर्ट में दावा
गिरफ्तारी के बाद केआरके ने बांद्रा और अंधेरी कोर्ट में पेशी के दौरान खुद को बेगुनाह बताया। उन्होंने दावा किया कि वे बॉलीवुड सितारों के खिलाफ बेबाक टिप्पणी करते हैं, इसलिए उन्हें जानबूझकर इस मामले में फंसाया जा रहा है। केआरके के वकील ने कोर्ट में यह दलील भी दी कि फायरिंग किसी अनजान शख्स ने की थी, जबकि पुलिस केआरके को मुख्य संदिग्ध बता रही है। केआरके ने यह भी तर्क दिया कि उनके पास सालों से लाइसेंसी हथियार है और उन्होंने कभी किसी को नुकसान नहीं पहुँचाया।
सफाई के दौरान ‘मिसफायर’ या लापरवाही?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस पूछताछ के दौरान केआरके ने एक चौंकाने वाला बयान दिया था। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि वे अपनी बंदूक की सफाई कर रहे थे और उसी दौरान गलती से गोली चल गई। हालांकि, पुलिस ने इस थ्योरी की जांच के लिए घटनास्थल पर सीन रिक्रिएट भी किया था। केआरके का विवादों से पुराना नाता रहा है; इससे पहले भी वे अपने विवादित ट्वीट्स और निजी टिप्पणियों के कारण जेल की हवा खा चुके हैं। फिलहाल, जमानत मिलने के बाद भी पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
