‘तेरे इश्क में’: फैंस पर छाया ‘मुक्ति’ का जादू, तारीफ सुन भर आया एक्ट्रेस कृति सेसन का दिल
Kriti Sanon: 'तेरे इश्क में' में कृति सेनन के किरदार 'मुक्ति' की तारीफ सुनकर एक्ट्रेस भावुक हो गईं। उन्होंने किरदार को पेचीदा बताया। फिल्म ने पहले दिन 15.06 करोड़ कमाए हैं।
- Written By: अनिल सिंह
'तेरे इश्क में' में मुक्ति का जादू: कृति सेनन ने किरदार को बताया सबसे चैलेंजिंग, क्लाइमेक्स शूट करना था बेहद मुश्किल
Kriti Sanon Reaction On Tere Ishk Mein: अभिनेत्री कृति सेनन और साउथ सुपरस्टार धनुष की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। उनकी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ न केवल अच्छी कमाई कर रही है, बल्कि कृति सेनन को उनके किरदार ‘मुक्ति’ के लिए जबरदस्त सराहना भी मिल रही है। फैंस और फिल्म क्रिटिक्स कृति की एक्टिंग को हिंदी सिनेमा की उभरती अभिनेत्री का प्रदर्शन बता रहे हैं। अपनी इतनी सारी तारीफें सुनकर कृति सेनन का दिल भर आया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक धन्यवाद व्यक्त किया है।
कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अलग-अलग सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और क्रिटिक्स उनके किरदार ‘मुक्ति’ की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। क्रिटिक्स का कहना है कि मुक्ति के किरदार में कई जटिल भावनाएं और लेयर्स थीं, जिसे कृति ने बखूबी पर्दे पर उतारा है और उनके सिवा यह रोल कोई और एक्ट्रेस इतने अच्छे तरीके से नहीं निभा सकती थी।
कृति सेनन ने मुक्ति को बताया सबसे ‘पेचीदा’ किरदार
प्रशंसकों का प्यार देखकर कृति सेनन ने एक लंबा कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “मेरा दिल भर आया है।”
सम्बंधित ख़बरें
Varun Dhawan के करियर की सबसे बड़ी गलती, 400 करोड़ की फिल्म छोड़ने पर किया अफसोस
Dhurandhar 2 ने रचा नया रिकॉर्ड, ओटीटी पर स्ट्रीम होने के बावजूद सिनेमाघरों में जुट रही दर्शकों की भीड़
Shraddha Kapoor New Movies: स्त्री 2 के बाद बॉक्स ऑफिस पर होगा श्रद्धा का राज? इन फिल्मों पर टिकी सबकी निगाहें
Lock Upp Season 2: चार साल बाद लौट रहा है कंगना रनौत का विवादित रियलिटी शो, सामने आई रिलीज डेट
कृति ने आगे कहा कि एक अभिनेता के लिए सबसे अच्छा एहसास तब होता है जब दर्शक आपके किरदार के अनकहे शब्दों के बीच की हर छोटी-छोटी भावना से जुड़ जाते हैं। उन्होंने मुक्ति के किरदार को अपने द्वारा निभाए गए किरदारों में सबसे ज्यादा पेचीदा बताया।
उन्होंने लिखा, “मुक्ति शायद मेरे द्वारा निभाए गए किरदारों में सबसे ज्यादा पेचीदा किरदार है और जब उसके दिल की हर धड़कन आपके दिल तक पहुंचती है तो वह इश्क बन जाता है! इश्क के लिए शुक्रिया।”
ये भी पढ़ें- आंद्रे रसेल के IPL से संन्यास पर शाहरुख खान का रिएक्शन, बोले- ‘दूसरी जर्सी आप पर अजीब लगेगी’
मुक्ति की जर्नी थी थका देने वाली
फिल्म में कृति ने मुक्ति नाम की लड़की का रोल प्ले किया है, जिसकी जर्नी हर मोड़ पर बदलती है और भावनात्मक तरीके से मजबूत होती जाती है। अपने किरदार को जीवंत करने के लिए कृति ने पूरी मेहनत की है। आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया था कि मुक्ति का किरदार उनके लिए थका देने वाला था।
कृति ने बताया कि फिल्म का क्लाइमेक्स इंटेंस सीक्वेंसेस से भरा था, जिसे लगातार पांच से छह दिन लगे थे शूट करने में। उन्होंने कहा कि इन दिनों घर जाने पर वह फिजिकली और इमोशनली बेहद थका हुआ महसूस करती थीं, और अगले दिन उसी इमोशन के साथ शूट करना उनके लिए बड़ा चैलेंज था।
बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई
अभिनय के साथ-साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धनुष और कृति सेनन की इस फिल्म ने पहले दिन हिंदी बेल्ट में 15.06 करोड़ की शानदार कमाई की है। उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन और भी अच्छा रहेगा।
