Kriti Sanon: खुलेआम होता है भेदभाव, नहीं बदल रहा माइंडसेट, सेट पर खराब फील करती हैं कृति सेनन!
Bollywood: बॉलीवुड में होने वाले खुलेआम भेदभाव पर कृति सेनन का गुस्सा फूटा है और उन्होंने मेल एक्ट्रेस को मिलने वाली खास प्रिविलेज के बारे में बात की है और कहा है कि माइंडसेट बदल नहीं रहा है।
- Written By: अनिल सिंह
बॉलीवुड के भेदभाव पर फूटा कृति सेनन का गुस्सा, मेल एक्टर्स को मिलती है खास प्रिविलेज
Discrimination In Bollywood: बॉलीवुड में हीरो और हीरोइन के बीच होने वाले भेदभाव की चर्चा हमेशा से होती रही है। उसी कड़ी में अब एक्ट्रेस कृति सेनन का बयान सामने आया है। एक इंटरव्यू के दौरान कृति सेनन ने बॉलीवुड में होने वाले भेदभाव को लेकर बड़ा खुलासा किया और बताया कि मेल एक्टर्स को खास प्रिविलेज दी जाती है जबकि फीमेल एक्ट्रेस को कमतर महसूस कराया जाता है।
बात कलाकारों को मिलने वाली फीस की हो या फिर शूटिंग सेट पर मिलने वाली सुविधाओं की हर जगह मेल एक्टर्स का पलड़ा भारी रहता है। कई बार इस विषय पर बहस हो चुकी है। अब उसी कड़ी में कृति सेनन ने बयान दिया है और बताया है कि लंबे समय से चली आ रही ये प्रथा ना तो टूटी है और ना ही यह समय के साथ बदल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
ये भी पढ़ें- ‘बागी 4’ के ‘ये मेरा हुस्न’ में हरनाज संधू का ग्लैमरस अंदाज, बेशर्म रंग की आयी याद
बचपन से मिली आजादी
कृति सेनन ने एनडीटीवी को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि उनके दोनों पेरेंट्स काम करते थे और घर की जिम्मेदारियां दोनों में बराबर से बंटी होती थी। इसी वजह से कृति को अपने भाई के साथ ही कभी भी जेंडर को लेकर इनिक्वालिटी महसूस नहीं हुई। कृति सेनन ने बताया कि उनके घर में हमेशा से ही एक स्वतंत्र माहौल रहा है, उनके माता-पिता ने भी अपने बच्चों पर कभी रिस्ट्रिक्शन नहीं लगाया।
मेल एक्टर्स को मिलती है प्रिविलेज
बातचीत के दौरान जब कृति से यह पूछा गया कि शूटिंग सेट पर क्या कभी मेल और फीमेल एक्ट्रेस के बीच भेदभाव होता है, तो कृति सेनन ने जवाब दिया ऐसा कई बार होता है, मेल एक्ट्रेस को बेहतर कार मिलती है, बेहतर कमरा मिलता है। इन सारी बातों का बहुत बुरा लगता है, कई बार मन में यह आता है कि क्या केवल हमें छोटा महसूस करवाने के लिए यह किया जा रहा है, क्योंकि मैं एक महिला हूं।
कृति की अपकमिंग फिल्में
कृति सेनन ने कहा कि लंबे समय से यह चीज होती आ रही है, लेकिन अब तक लोगों का माइंडसेट बदला नहीं है। लोग जमाना बदलने की बात करते हैं, लेकिन इन चीजों में अभी बदलाव नहीं आया है। कृति सेनन के काम की अगर बात करें तो वह कॉकटेल 2 फिल्म में नजर आएंगी, इसके अलावा वह तेरे इश्क में नाम की फिल्म में भी नजर आने वाली है, जिसके लिए वह धनुष के साथ काम कर रही हैं।
